फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एलएलबी एडमिशन में बरेली कॉलेज को लग सकता है झटका

एलएलबी एडमिशन में बरेली कॉलेज को लग सकता है झटका

Thu, 22 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
एलएलबी एडमिशन में बरेली कॉलेज को लग सकता है झटका
बरेली। बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रवेश फर्जीवाड़े में बरेली कॉलेज प्रशासन को झटका लग सकता है। विश्वविद्यालय की जांच समिति ने कॉलेज प्रशासन से और दस्तावेज मांगे हैं। अगर एडमिशन गलत मिले तो यह छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर सकेंगे। गुरुवार को परीक्षा फार्म भरने का आखिरी दिन है। बता दें कि विश्वविद्यालय ने 320 में से 281 एडमिशन को ही हरी झंडी दी थी। 39 छात्रों के परीक्षा फार्म पर रोक लगा दी थी। कॉलेज ने सफाई में दस्तावेज दिए, लेकिन समिति उससे सतुंष्ट नहीं है। सूत्रों की मानें तो कॉलेज प्रशासन जैसे तैसे मामला निपटाना चाह रहा है। कुछ छात्रनेताओं का दबाव भी है। वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेज को राहत देने के मूड में नहीं है। अगर छात्रों को हरी झंडी मिली तब भी कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


जांच में घोटाले की खुली पोल, कॉलेज प्रशासन पर हो सकती है कार्रवाई
बरेली। बरेली कॉलेज में घोटालों की शिकायत पर कमिश्नर ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी (आरएचईओ ) के माध्यम से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंप दी गई है। इसमें लाखों का गोलमाल सामने आया है। रिपोर्ट के बाद कमिश्नर ने कार्रवाई की तैयारी की है। कॉलेज प्रशासन पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद का कहना है कि बिना टेंडर करोड़ों के ठेके देने की बात जांच में साबित हो चुकी है। करीब दो करोड़ के काम बिना टेंडर के दिए गए। इसके अलावा बिलों में भी तमाम गड़बड़ियां मिली हैं। कॉलेज पर कार्रवाई के लिए आरएचईओ को पत्र भेजा है। हालांकि आरएचईओ डॉ. राजेश प्रकाश का कहना है कि अभी कोई लेटर नहीं मिला है। कमिश्नर जैसा निर्देश देंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed