फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एलएलबी के 281 छात्रों को फार्म भरने की मिली हरी झंडी

एलएलबी के 281 छात्रों को फार्म भरने की मिली हरी झंडी

Sat, 17 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एलएलबी के 281 छात्रों को फार्म भरने की मिली हरी झंडी
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बरेली कॉलेज के 281 एलएलबी छात्रों को फार्म भरने की अनुमति दे दी है, लेकिन 39 छात्रों को फार्म भरने से रोक दिया है। विश्वविद्यालय इनके एडमिशन की जांच कराएगा। इसके बाद ही उन्हें फार्म भरने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में एलएलबी एडमिशन में फर्जीवाड़े की जांच पहले ही विश्वविद्यालय कर रहा है, लेकिन कॉलेज ने दस्तावेज नहीं दिए। लिहाजा विश्वविद्यालय ने सभी 320 छात्रों को परीक्षा फार्म भरने से रोक दिया। कॉलेज से दस्तावेज मांगे और स्पष्ट कह दिया कि एडमिशन सही होंगे तभी फार्म भरने की अनुमति दी जाएगी। बरेली कॉलेज ने 289 छात्रों की सूची दी, लेकिन 31 का रिकॉर्ड नहीं दे पाया। कॉलेज का तर्क था कि 31 एडमिशन ग्रीवांस सेल से हुए थे। लिहाजा इनके रिकॉर्ड अलग से दिए जाएंगे, जबकि हकीकत यह है कि बरेली कॉलेज में 281 एडमिशन बोर्ड ने किए। बाकी नियमों को दरकिनार कर डायरेक्ट कर लिए गए। सभी रिकॉर्ड देखने के बाद विश्वविद्यालय ने 281 छात्रों को फार्म भरने की अनुमति दे दी। अब कुल 39 एडमिशन संदिग्ध हैं जिनकी विश्वविद्यालय जांच कराएगा। एडमिशन सही पाए जाने पर ही उनके फार्म भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed