{"_id":"5bc23d0fbdec22698671e494","slug":"131539456271-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश ने दी चुनौती-हिम्मत है तो लोकसभा का चुनाव लड़ें वीरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश ने दी चुनौती-हिम्मत है तो लोकसभा का चुनाव लड़ें वीरपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा के नेता वीरपाल सिंह यादव आंवला से लोकसभा का चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, उनमें अगर हिम्मत है तो लोकसभा का चुनाव लड़कर दिखाएं। क्षेत्र की जनता और समाजवादी पार्टी के लोग उनकी जमानत जब्त करा देंगे।
शुभलेश ने अपने बयान में कहा है कि वीरपाल सिंह यादव अपने अतीत से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और दिवास्वप्न देख रहे हैं। उन्हें आभास ही नहीं है कि जनता उन्हें नकार चुकी है। वे दो बार चुनाव लड़े और दोनों बार जनता ने उन्हें नकार दिया। वीरपाल सिंह यादव को वह बहुत करीब से जानते हैं। भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए वीरपाल लोकसभा चुनाव में किसी को बलि का बकरा जरूर बनाएंगे, लेकिन खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके आचरण और व्यवहार के बारे में पूरी बरेली जानती है।
चुनाव लड़ना या न लड़ना मेरा व्यक्तिगत फैसला: वीरपाल
सपा के पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने शुभलेश की टिप्पणी पर कहा कि आंवला से चुनाव लड़ना या न लड़ना, उनका व्यक्तिगत फैसला है। इसमें उन्हें किसी की टीका टिप्पणी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कल तक जो उनका हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे थे, आज वही उनसे इस तरह की बातें कर रहे हैं। जनता सब जानती है। आने वाले चुनाव में इसका असर दिखाई देगा।