{"_id":"5b3a66c94f1c1b4c578b4595","slug":"131530554057-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलते ही पहले दिन बच्चों को मिली नई ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलते ही पहले दिन बच्चों को मिली नई ड्रेस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टी बीतने के साथ सोमवार को जब स्कूल खुले तो बच्चे नई यूनिफार्र्म पाकर खुश गए। प्रशासन ने यूनिफार्म में कमीशनबाजी का खेल खत्म करने के लिए इस बार महिला समूहों को सिलाई का काम सौंपा था। विभाग का दावा है कि पहले दिन ही एक तिहाई स्कूलों में बच्चों को यूनिफार्म दे दी गई है। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस बार 15 जुलाई तक सौ फीसदी बच्चों को नई यूनिफार्म मिल जाएगी।
पिछले साल परिषदीय स्कूलों के करीब तीन लाख बच्चों को यूनिफार्म बांटने में जमकर धांधली हुई थी, इसलिए इस बार प्रशासन ने किसी बड़ी फर्म को कांट्रेक्ट देने के बजाय स्थानीय महिला समूहों को यूनिफार्म तैयार करने का काम दिया था। समय से बजट मिल जाने और महिला समूहों की सक्रियता की बदौलत इस बार बच्चों को समय से यूनिफार्म का वितरण हो रहा है। इधर, बिथरी चैनपुर में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को यूनिफार्म के साथ बैग और पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद विधायक पप्पू भरतौल ने समय से यूनिफार्म वितरित हो जाने की प्रशंसा की। इस मौके पर बीईओ रमेश चंद्रा, पीडी वीरेंद्र सिंह, गौरव सिंह अरमान, प्रियदर्शन पाराशरी, अमित ठाकुुर, संजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा कई और जगहों पर भी यूनिफार्म बांटी गई।