{"_id":"5afb3dcb4f1c1be0408b5a97","slug":"131526414795-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनि जयंती
Updated Wed, 16 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
शनि जयंती उत्सव मनाया, यज्ञ किया
बरेली। मंगलवार को शनि जयंती मनाई गई। इस मौके पर हवन हुआ और शनिदेव की पूजा की गई। इस दौरान जगह-जगह भंडारे भी हुए। प्राचीन श्री शनि महाराज मंदिर कालीबाड़ी में शनि जयंती पर दोष निवारण महायज्ञ किया गया। महाआरती के बाद विशेष रूप से सवा क्विंटल केक काटा गया और प्रसादके रूप में भक्तों को वितरित किया गया। सुबह आठ बजे यज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने शनिदेव के आगे दीपक जलाकर पूजा की और प्रसाद चढ़ाया। खिचड़ी का दान किया। बाईपास रोड स्थित डोहरा मोड़ मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद और शरबत आदि बांटा। सुभाषनगर स्थित श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ। डॉ. जितेंद्र शर्मा ने गणेश वंदना की। वरुण शर्मा और मुकेश शर्मा ने सरस्वती और गुरु वंदना की। शाम पांच बजे विशाल भंडारा हुआ, जो देर रात तक चला। इस दौरान करुणा शंकर पांडे, ब्रजेश रायजादा, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।