{"_id":"686c308e4d7d931f00082dbf","slug":"131-crore-scam-in-cooperative-bank-four-including-two-branch-managers-suspended-bareilly-news-c-4-1-bly1034-677598-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सहकारी बैंक में 1.31 करोड़ का घोटाला, दो शाखा प्रबंधक समेत चार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सहकारी बैंक में 1.31 करोड़ का घोटाला, दो शाखा प्रबंधक समेत चार निलंबित
Tue, 08 Jul 2025 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर शाखा में 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इसमें शाखा प्रबंधक गौरव वर्मा व तत्कालीन शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार गंगवार, कैशियर चंद्र प्रकाश व दीपक पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक सर्वेंद्र सिंह चौहान ने चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। शाहजहांपुर के किसान की सम्मान निधि त्रुटिवश बैंक शाखा में आ गई थी। इसी मामले की जांच के दौरान यह घोटाला सामने आया है।
उप महाप्रबंधक ने बताया कि शाहजहांपुर के किसान की शिकायत पर उन्होंने 15 मई को फरीदपुर शाखा का निरीक्षण किया था। वहां उन्हें 21 विवादित खाते मिले। इससे बड़ी धनराशि के गबन का संदेह हुआ था। फिर उन्होंने 23 मई को प्रकरण की विस्तृत जांच का आदेश दिया था। जांच में 1,31,06,069 रुपये गबन की पुष्टि होने पर चारों को निलंबित कर उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक की ओर से तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - राधेश्याम, प्रभारी निरीक्षक, फरीदपुर