फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 year old teenager misdeeds with eight year old girl in Bareilly

Bareilly News: टॉफी दिलाने का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, 13 साल के लड़के ने की वारदात

Mon, 22 Apr 2024 06:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Apr 2024 06:26 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 13 साल के किशोर ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
13 year old teenager misdeeds with eight year old girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में टॉफी दिलाने का लालच देकर पड़ोसी किशोर ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची के परिजनों के मुताबिक, बेटी रविवार को दोपहर करीब एक बजे घर पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर घर आया और टॉफी दिलाने के बहाने बेटी को साथ ले गया। झाड़ियों में ले जाने के बाद उसने बेटी से दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। खून से लथपथ हालत में वह जैसे-तैसे घर लौटी और परिजनों को पूरा वाकया बताया। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। 

विज्ञापन

आनन-फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत ही भर्ती करके उसका उपचार शुरू कर दिया। सोमवार को बच्ची की मां फरीदपुर थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर घटनाक्रम के बारे में बताया। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फिलहाल घर से फरार है। जल्द ही उसे पकड़कर किशोर सुधारगृह भेजा जाएगा। पीड़ित बच्ची का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed