फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13-year-old girl hanged in pilibhit

खेल-खेल में बहन से झगड़ा हुआ तो फंदे पर लटकी बच्ची, वारदात के समय घर में नहीं था कोई

Fri, 05 Apr 2019 09:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
13-year-old girl hanged in pilibhit
फांसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

खेल-खेल में छोटी बहन से कहासुनी होने पर इस्लामनगर गांव की 13 वर्षीय बच्ची ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। इस दौरान परिवार वाले घर में मौजूद नहीं थे। परिजन काम निपटाने के बाद घर लौटे तो टिन शेड में बच्ची का शव लटका देखकर दंग रह गए। कोहराम मचा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी मुमत्याज कबाड़ का काम करते हैं। गुरुवार सुबह वह काम पर चले गए। उनकी पत्नी रुकसाना दवा लेने चली गईं। घर में 13 वर्षीय पुत्री मेराज बी और 10 साल की नियाज मौजूद थीं। घर में खेलने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद नियाज कमरे में चली गई। इधर, गुस्से में आई मेराज घर में पड़े टिनशेड में गई और दुपट्टे से फंदा गले में लगाकर बल्ली के सहारे फांसी पर लटक गई। दवा लेने के बाद देर शाम रुकसाना घर लौटीं तो टिनशेड में बेटी का शव फंदे पर लटकर देखकर घबरा गईं। उनके चीखने पर आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ ही देर में मुमत्याज भी घर पहुंच गए। उन्होंने छोटी बेटी नियाज से बातचीत की तो दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई। 
विज्ञापन


इस बीच परिजन ने शव फंदे से नीचे उतार लिया। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर जा पहुंची। परिजन ने किसी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इधर, थाना पुलिस ने मामले की जानकारी आला अफसरों को दी। दूसरे दिन शुक्रवार को बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। मेराज बी सात भाई-बहनों में छठे नंबर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के छोटी बहन से झगड़े के बाद फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। मामूली झगड़े में बच्ची का इस तरह से जान दे देना, कहीं न कहीं सामाजिक तौर पर चिंताजनक विषय है।
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed