{"_id":"611c15fe8ebc3eb3ee19788e","slug":"13-samples-taken-from-establishments-of-sweets-and-milk-vendors-bareilly-news-bly456621550","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई और दूध विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से लिए 13 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई और दूध विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से लिए 13 नमूने
विज्ञापन
नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध के तीन सैंपल के अलावा छेना, बर्फी, लौज, मोतीचूर लड्डू का एक-एक नमूना भरा
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन पर मिठाई और दूध में मिलावट की रोकथाम के लिए छापा मारने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सुभाषगनर, भोजीपुरा समेत अन्य कई इलाकों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दूध और मिठाई के 13 नमूने भरे। बुधवार को सभी नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने बताया कि मंगलवार को मुख्य खाद्य अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सुभाषनगर में दूध के फुटकर विक्रेताओं से तीन, नवदिया झादा से एक नमूना लिया गया। करमपुर चौधरी में इरफान स्वीट्स से छेने की मिठाई का एक , बिल्वा भोजीपुरा से दूध का एक, अलीगंज में रिजवान डेयरी एंड स्वीट्स से मोतीचूर के लड्डू का एक, पुरैना बस अड्डे पर जाफर खान स्वीट्स से छेने की मिठाई का एक, कर्मचारी नगर से सोनपापड़ी का एक, परसाखेड़ा किंग्स फूड से सेवई का एक, एसएल फूड से अजवाइन फैन का एक नमूना लिया गया। ये सभी नमूने बुधवार को जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।