फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 places in the district including the fort

किला सहित जनपद में 13 जगह चोटी कटने का शोर मचा 

Mon, 07 Aug 2017 01:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 07 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
13 places in the district including the fort
bareilly - फोटो : bareilly

विज्ञापन
बरेली। किला और मालियो की पुलिया सहित जनपद में 13 जगह चोटी कटने का शोर मचता रहा। विभिन्न जगह से मिलने वाली सूचनाओं पर रविवार को यूपी 100 पुलिस दौड़ती रही। मालियो की पुलिया पर साहिद की बेटी सोनी की चोटी कटकर गिरने के बाद हंगामा हो गया। जबकि किला के न्यू कटघर में परवेज की बीवी रूमाना की भी चोटी कट गई, उन्होंने काली बिल्ली देखने के बाद घटनाक्रम होना बताया।

बेहोश हुई, देखा चोटी गायब 
बहेड़ी। सुबह करीब 11 बजे आंगन में खड़ी होरी लाल की बेटी ऊषा बेहोश हो गई। परिजन ने देखा कि उसकी चोटी नीचे पड़ी हुई थी। इसके अलावा मोहल्ला राईनवादा की लक्ष्मी पत्नी भूपराम आंगन में झाड़्  लगाते हुए अचानक जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों ने देखा की उसकी भी चोटी कटकर जमीन पर पड़ी हुई थी। दोनों महिलाओं को अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


काम करते हुए चोटी कटकर गिरी
फरीदपुर। गांव भूरे खां गौंटिया के मुनीर की पत्नी 40 वर्षीय फूलबानो सुबह आठ बजे अपने घर के बाहर खड़ी थीं। अचानक उन्होंने अपनी चोटी जमीन पर कटी पड़ी देखी और बेहोश हो गईं। इस घटना के दो घंटे बाद इसी मोहल्ले के मोबीन की 19 वर्षीय बेटी अपने जानवरों के लिए भूसा निकाल रहीं थी। तभी नन्हीं ने चोटी जमीन पर कटी पड़ी देखी और वह चीख कर बेहोश हो गई। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश  में आने उन्होंने काली बिल्ली देखे जाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आटा गूथती महिला के बाल कटे 
शीशगढ़। मोहल्ला तालाब की नरगिश बेटी स्व. अब्दुल माजिद सुबह लगभग दस बजे अपने कमरे में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। अचानक चोटी के बाल कटे देखकर वह बेहोश हो गई। गांव गुलड़िया कला में अमीर अहमद के बेेटे साजिद की पत्नी हसीन बी कमरे में आटा गूथ रही थी, बताते हैं कि उसकी चोटी कट गई। परिवार के लोग ने अंदर जाकर देखा तो हसीन बी बेहोश पड़ी थी। ।

बरामदे में सोई लड़की की चोटी कटी 
हाफिजगंज। गांव बढेपुरा निवासी घासीराम के मुताबिक रात 12 बजे तक टीवी देखने के बाद दरवाजे पर ताला लगाकर सोये थे। 17 वर्षीय बेटी बरामदे में सो रही थी। सुबह वह उठी तो उसकी चोटी कटी पड़ी थीं। गांव में हंगामा मच गया। 

सोते हुए चोटी कटी 
मीरगंज। गांव दियोरिया अब्दुल्लागंज की नसरीन पत्नी इम्तियाज शनिवार रात खपरैल में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। अचानक चारपाई से नीचे जा गिरी और चीखने लगी। पास में ही सो रहे पति इम्तियाज ने देखा कि नसरीन बेहोश हैं और उनकी चोटी पास में ही कटी पड़ी थी। बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

मुंह धोते हुए चोटी गिरी 
दुनका। थाना शाही के गांव नरखेड़ा की गौंटिया में 40 वर्षीया रेशमा पत्नी बाबू खां रविवार सुबह घर में लगे नल पर मुंह धो रही थी। अचानक उसकी चोटी अपने आप कटकर जमीन पर गिर गई और दहशत में रेशमा चीखकर बेहोश हो गई। 

दो जगह चोटियां कटी, दहशत  
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के वार्ड आठ अंसारी में आमिना (40) पत्नी रफीक रविवार सुबह घर में झाड़ू लगाते हुए काली बिल्ली देखी, जिसके बाद चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। पास में ही खड़ी 15 साल की बेटी चमन भी यह नजारा देखकर घबरा गई। मां के साथ बेटी भी काफी देर तक बेहोश रही। गांव सेवा ज्वालापुर में 15 वर्षीय शहनाज पुत्री सन्ने रविवार शाम चार बजे नल पर हाथ धो रही थी। अचानक बाल कट गए। 


तीन महिलायें चोटी काट ले गईं 
नवाबगंज। गांव ईंध जागीर में जमुना प्रसाद दिवाकर बीती रात कोल्हू पर मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी रुक्मणी घर के बाहर मैदान में मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर नाती अंकुर और नातिन वंदना के साथ सो रही थी। रुक्मणी ने बताया कि रात ढाई बजे के लगभग तीन अंजान महिलाओं ने उसे पकड़कर उसकी चोटी काट ली और चोटी साथ ही ले गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed