फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 manufacturing seal in one day

एक दिन में किए 13 निर्माण सील

Fri, 24 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 24 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
उपाध्यक्ष डा. शशांक विक्रम सिंह के तबादला होते ही बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) अचानक सक्रिय हो गया है। प्रभारी उपाध्यक्ष और सचिव गरिमा यादव के निर्देश पर अलग-अलग टीमों ने एक दिन कुल 13 निर्माण सील कर दिए। भवन मालिकों से बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण कराने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन

डिप्टी सेक्रेटरी अजय कुमार के नेतृत्व में बीडीए की फर्स्ट टीम ने नैनीताल रोड पर 10 हजार स्क्वायर फुट में सिद्धि विनायक  निर्माणाधीन चार मंजिल बिल्डिंग सील कर दी। बिल्डंग के बाहर 25 सौ स्क्वायर फुट में ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर भी बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण चल रहा था। इसे भी सील कर दिया गया। एई आरके चौधरी की टीम ने पूर्व मेयर सुभाष पटेल के बेटे प्रशांत पटेल और गोपाल पटेल का बदायूं रोड पर श्रेया बारातघर के बगल में 60×90 फुट एरिया में अवैध तरीके से बन रहा हाल भी सील किया गया है। रामपुर रोड पर पॉलीटेक्निक के सामने पिंक सिटी में 150 गज में शेखर अवस्थी, मढ़ीनाथ में संतोष माता मंदिर वाली गली में जय कुमार सिंह का टॉवर फाउंडेशन, बदायूं रोड पर ऋषभ बारातघर के निकट प्रमोद कुमार का 18×90 फुट में आवासीय भवन सील कर दिया गया। 
विज्ञापन

एई एके सिंह की टीम ने रामपुर गार्डन में शशी अग्रवाल, 164 सिविल लाइन में अफजाल, 33 सिल्वर स्टेट में बी दयाल, सौ फुटा रोड पर सूद धर्मकांटा के पीछे रफीक, उड़ला जागीर बड़ा बाईपास में नसीम खां, पीलीभीत बाईपास 18 शक्ति नगर में मुकेश मिश्रा और चंद्रगुप्तपुरम में आरके मौर्य के अवैध निर्माण सील किए। बिना नक्शा स्वीकृत कराए ये निर्माण लंबे समय से चल रहे थे। सील करने वाली टीम में जेई हरिओम गुप्ता, जितेंद्र कुमार आदि स्टाफ शामिल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed