फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   127 ticket cancelled of Shri Vashno devi yatra

हादसे के बाद निरस्त हुए 127 टिकट

Sun, 02 Jan 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
127 ticket cancelled of Shri Vashno devi yatra
बरेली। माता वैष्णो देवी के दरबार में मची भगदड़ के बाद बरेली से वहां जाने की तैयारी कर रहे 127 लोगों ने टिकट कैंसल करा दिए हैं। ये टिकट बरेली जंक्शन, सिटी और इज्जतनगर स्टेशन से बुक कराए गए थे।
विज्ञापन

नए साल के अवसर पर शहर के तमाम लोगों ने माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने के लिए यहां से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में रिजर्वेशन कराए थे। मगर नए साल पर वहां उमड़ी भीड़ के बीच हादसा हो गया, जिसमें 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, कई घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई और स्थिति नियंत्रित करने के लिए कुछ समय के लिए यात्रा को रोका गया। वहां के हालात को देखते हुए यहां से जाने वाले 127 श्रद्धालुओं ने शनिवार को अपना रिजर्वेशन कैंसल करा दिया। रेलवे सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ और टिकट कैंसल हो सकते हैं।
विज्ञापन

जम्मू में फंसी शिक्षिका ने कहा- मैं ठीक हूं
शहर से शिक्षिका हिना अग्रवाल भी नए साल पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गई हैं। वहां हादसा होने के बाद उनके परिजन और करीबी चिंतित हो गए क्योंकि फोन पर भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसी बीच उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों को बताया है कि वह जम्मू में सुरक्षित हैं। स्थिति सामान्य होने पर वापस आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed