{"_id":"5cd7167dbdec22071212c99a","slug":"121557599869-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से कटरा में पेठा फैक्टरी, अल्हागंज के छह घरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से कटरा में पेठा फैक्टरी, अल्हागंज के छह घरों में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज/ मीरानपुर कटरा(शाहजहांपुर)। शनिवार को भी जिले में अलग-अलग स्थानों पर आग ने तांडव मचाया। अल्हागंज के गांव कुंडली में शनिवार दोपहर लगी आग से छह घरों के सामान अनाज, नकदी आदि जलकर राख हो गए। आग बुझाते समय एक ग्रामीण झुलस गया, जबकि एक मवेशी की मौत हो गई और छह मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। उधर, मीरानपुर कटरा में एक पैठा फैक्टरी में लगी आग में पिता-पुत्र झुलस गए और फैक्टरी में तैयार माल और उपकरण आदि लाखों का सामान जल गया।
अल्हागंज क्षेत्र के गांव कुंडली में शनिवार दोपहर अचानक घरों में लगी आग से राम किशोर पुत्र प्यारेलाल का सात क्विंटल गेहूं ,तीन क्विंटल सरसों,आठ हजार की नकदी जल गई और एक भैंस मौके पर ही जलकर मर गई जबकि दो भैंसें गंभीर रूप से झुलस गई। तुलाराम पुत्र गुलाब का 10 क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल सरसों व 10 हजार की नकदी व अन्य घरेलू सामान, राजीव पुत्र भूरे का पांच क्विंटल गेहूं, 12 हजार की नकदी, घरेलू सामान बेदराम का पांच क्विंटल गेहूं, 20 नकद व घरेलू सामान, महेंद्र पुत्र रामनिवास के 10 हजार नकद ,10 क्विंटल गेहूं के अलावा अमरपाल का भी घरेलू सामान जल गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में सहयोग किया।
उधर,मीरानपुर कटरा कस्बा के मोहल्ला कायस्थान निवासी शिवलाल राठौर पुत्र हुलासी की थाने के पास बाबा गरीब दास ट्रेडिंग कंपनी के नाम से पेठा की फैक्टरी है। शुक्रवार रात वह फैक्टरी में पुत्र आशीष राठौर के साथ सो रहे थे। रात करीब दो बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लंबी-लंबी लपटें उठने लगी। आग बुझाने के प्रयास में फैक्टरी मालिक व उसका पुत्र दोनों झुलस गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दमकल यूनिट को सूचना दी। दमकल यूनिट ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में फैक्टरी मालिक की एक बाइक, कई पेटी तैयार पेठा, पेठा बनाने के उपकरण समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर रंजिशन आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
स्पार्किंग से दो कारें जली
अल्हागंज। शुक्रवार रात विद्युत स्पार्किंग से मिस्त्री की दुकान पर खड़ी दो कारें जल गई। दमकल यूनिट ने आग पर काबू पाया।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पास गुड्डू मिस्त्री की दुकान के पास विद्युत लाइन के तार खींचे हैं। किसी समय रात के दौरान तारों में पार्किंग हो गई, जिससे उनमें से निकली चिंगारी पास में ही लगे छोटे कोल्हू के पास पुआल में गिर गई और धीरे-धीरे सुलगे पुआल ने पास में गन्ने की वेगास के ढेर को भी चपेट में ले लिया। इससे आग और तेज हो गई। आग ने पास में ही खड़ी दो कारों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने जलती हुई कारों में से एक को बचा लिया जबकि दूसरी कार पूरी तरह से जल गई।