{"_id":"5cd5cd53bdec2206fd72b3f4","slug":"121557515603-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा-ऑटो वालों के हाथों बिक गए चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा-ऑटो वालों के हाथों बिक गए चौराहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में टेंपो और ई रिक्शा की अब इस कदर भरमार हो गई है कि ये लोगों को सहूलियत देने के बजाय परेशानी की वजह बन गए हैं। शहर का ऐसा कोई भी चौराहा मिलना मुश्किल है जहां ई रिक्शा और ऑटो वालों का कब्जा न हो। ऐसी कोई सड़क भी नहीं जहां इनकी वजह से जाम न लगता हो। बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी करके जब उनके बीच यात्रियों की खींचतान होती है तो मिनटों में सड़क जाम हो जाती है। टेंपो यूनियन और पुलिस की सांठगांठ की बात पुरानी है जो शहर को जाम की सौगात देने वाले ऑटो और ई रिक्शा वालों पर कोई कार्रवाई न होने से खुद ब खुद साबित होती है। शुक्रवार की दोपहर जब भीषण गर्मी की वजह से सड़कों पर मामूली ट्रैफिक था, तब भी कई जगह ऑटो और रिक्शा वालों ने जाम लगा रखा था। अमर उजाला टीम ने इस अराजकता का जायजा लिया और उसे कैमरे में भी कैद किया।
श्यामगंज चौराहा, दोपहर 12.25 बजे
-चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड की मौजूदगी में भी टेंपो व ई रिक्शा बेतरतीब से चौराहा घेरकर खड़े थे। विकास भवन जाने वाले रोड को छोड़कर बाकी रास्तों पर इन वाहनों की वजह से ही जाम लग रहा था। सेटेलाइट रोड पर सर्वाधिक जाम था। कैमरे की फ्लैश पड़ी तो यातायात कर्मी जाम खुलवाने में लगे।
शाहदाना चौराहा, दोपहर 12.30 बजे
-शाहदाना चौराहे पर बिना किसी रोकटोक के इधर से उधर घुस रहे वाहनों ने जाम लगा रखा था। जोगी नवादा साइड में कई ई रिक्शा कतारबद्ध होकर लगा दिए गए थे। एक यात्री दिखाई देने पर ही चार-पांच वाहन चालक उसे घेरकर अपने वाहन में बैठाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज चौराहा, दोपहर 01.10 बजे
- कॉलेज के बाहर टेंपो की अराजकता साफ दिख रही थी। एक साइड का रोड पूरा घेरकर टेंपो लगाए गए थे। अग्निशमन केंद्र से आने वाले रोड पर उसी साइड में पीआरवी भी खड़ी हुई थी। किसी वाहन के ड्राइवर को टोकने की जहमत पीआरवी स्टाफ ने नहीं उठाई। कॉलेज में एलएलबी व अन्य कई परीक्षाएं थीं। परीक्षा छूटीं तो टेंपो बिल्कुल गेट पर लगाकर जाम लगा दिया गया।
चौपुला चौराहा, दोपहर 01.20 बजे
-चौराहे पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों का संचालन करा रहे थे वहीं दो होमगार्ड पेड़ की छांव में बैठे आराम कर रहे थे। चौराहे के पास ही मीरगंज व फतेहगंज पश्चिमी जाने वाले टेंपो और डग्गामार वाहन एक साइड घेरकर खड़े थे। इनसे जाम लग रहा था। इन्हें चौराहे से नहीं हटाया जा रहा था।
कुतुबखाना चौराहा, दोपहर 01.30 बजे
-कुतुबखाना चौराहे पर आम दिनों के मुकाबले शुक्रवार दोपहर ट्रैफिक कम था पर व्यापारियों के माल से लदी भारी भरकम ठेलियां गुजरने से लोगों को दिक्कत हो रही थी। कोहाड़ापीर साइड में जरा सा आगे बढ़कर सड़क पर ही रिक्शा स्टैंड चल रहा था। यातायात पुलिस यहां थी नहीं और होमगार्ड घंटाघर के शेड में आराम फरमा रहे थे।
हर चौराहे पर टीम लगाकर होगी चेकिंग : एसपी ट्रैफिक
- जल्दी ही स्थिति बेहतर हो जाएगी। हमारा करीब 80 फीसदी स्टाफ चुनाव में गया है। काफी स्टाफ 14 मई तक आ जाएगा। इसके बाद अभियान चलाकर अनाधिकृत वाहनों को खदेड़ा जाएगा। चौराहों पर सीओ स्तर के अधिकारियों के साथ करीब दस कर्मचारियों की टीम लगाकर इन वाहनों के कागजात व हालत देखी जाएगी। गलत तरीके से चलाए जा रहे वाहनों को रोड से हटाएंगे। वाहनों का सिर्फ चालान ही नहीं, उन्हें सीज भी किया जाएगा। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक