{"_id":"5cc357babdec22070970e345","slug":"121556305850-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यूपी बोर्ड 27 अप्रैल यानी शनिवार को 10वीं और 12वीं का एक साथ रिजल्ट घोषित करेगा। दोपहर एक बजे परीक्षा के नतीजे ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। रिजल्ट की घोषणा से पहले सूबे के सभी अपर सचिवों को प्रयागराज बोर्ड कार्यालय में बुला लिया गया है। यहां से भी अपर सचिव विनोद कृष्ण शुक्रवार को प्रयागराज रवाना हो गए।
अपर सचिव विनोद कृष्ण के मुताबिक रिजल्ट ठीक दोपहर एक बजे ऑनलाइन किया जाना तय है। रिजल्ट जारी करने से पहले सूबे के सभी जिलों के विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड मेल के जरिए क्षेत्रीय बोर्ड ऑफिस भेजा जाएगा जहां उसका मिलान मूल प्रति से किया जाएगा। इस वजह से रिजल्ट जारी करने में कुछ देरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे के बाद विद्यार्थी परीक्षा परिणाम ‘यूपीएसएमसी डॉट ईडीयू डॉट इन’ पर क्लिक करके देख सकते हैं। बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हुईं थीं।
इस बार कम थे 13,765 परीक्षार्थी
जिले में पिछली बार यूपी बोर्ड परीक्षा की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या 13,765 कम रही। पिछली बार जहां 1,07,152 परीक्षा दी थी, वहीं इस बार संख्या 93,387 है। हाईस्कूल में संस्थागत 31224 छात्र, 21648 छात्राएं, व्यक्तिगत 799 छात्र, 279 छात्राएं रहीं। इंटरमीडिएट में संस्थागत 20999 छात्र, 16293 छात्राएं, व्यक्तिगत 1500 छात्र, 645 छात्राएं शामिल रहीं। पिछली बार जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में 78.10 और इंटरमीडिएट में 81.85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी।