फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गुलाबराय कॉलेज के होली मिलन समारोह में वीरपाल ने संतोष और डॉ. तोमर के पैर छुए तो मची सियासी हलचल

गुलाबराय कॉलेज के होली मिलन समारोह में वीरपाल ने संतोष और डॉ. तोमर के पैर छुए तो मची सियासी हलचल

Sat, 23 Mar 2019 02:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
गुलाबराय कॉलेज के होली मिलन समारोह में वीरपाल ने संतोष और डॉ. तोमर के पैर छुए तो मची सियासी हलचल
बरेली। गुलाबराय इंटर कॉलेज में आयोजित होली मिलन समारोह सपा के दिग्गज नेता रहे और अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुख्य महासचिव वीरपाल सिंह ने जो सियासी संदेश दिया, उससे यहां मौजूद तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गज हैरान रह गए। दरअसल वीरपाल सिंह पहले तो केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के गले मिले, फिर सार्वजनिक रूप से पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद उन्होंने सपा नेता एवं पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के भी पैर छुए। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने पुराने साथी और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह के पैर छूकर उनसे लोकसभा चुनाव में अपनी कामयाबी के लिए आशीर्वाद मांगा। हालांकि इस दौरान वीरपाल सिंह ने अपने शिष्य माने जाने वाले सपा के निवर्तमान अध्यक्ष शुभलेश यादव से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

वीरपाल सिंह और संतोष गंगवार के बीच व्यक्तिगत संबंध जैसे भी रहे हैं, लेकिन जब तक वीरपाल सिंह सपा में रहे, सार्वजनिक जीवन में संतोष गंगवार से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में कभी कोई नरमी आने का संदेश उन्होंने नहीं दिया। एक वजह यह भी थी कि सपा में उनका कद जिले के सर्वोच्च नेता का था, लिहाजा उन्होंने कभी संतोष गंगवार से अपनी नजदीकी भी जाहिर नहीं होने दी। हाल ही में समाजवादी पार्टी में दो फाड़ होने के बाद वह शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में चले गए, जिसके बाद सपाइयों से भी उनका नाता टूट गया। लेकिन शुक्रवार को होली मिलन समारोह में अचानक उन्होंने संतोष गंगवार और डॉ. आईएस तोमर के पैर छूकर जो संदेश दिया, उसके फौरन ही सियासी लोगों के बीच राजनीतिक मायने ढूंढे जाने लगे। इसके साथ भगवत सरन गंगवार के वीरपाल सिंह के पैर छूने पर भी चर्चा चलती रही।
विज्ञापन

हालांकि होली मिलन समारोह में छोटे और बड़े नेताओं के पैर छूकर एक दूसरे से आशीर्वाद लेने का सिलसिला शुरू से चल रहा था। भाजपा कैंप के बगल में नगर निगम का कैंप लगा था। इस कैंप में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार समेत उनके समर्थक मौजूद थे। तमाम भाजपाइयों के अलावा गैर भाजपाई दलों के नेता भी उनके पैर छूकर और गले मिलकर आशीर्वाद ले रहे थे। उसके ठीक बगल में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपना कैंप लगाया था। इस कैंप में वीरपाल सिंह यादव के अलावा उनके समर्थक मलखान सिंह यादव, सुनील यादव आदि थे। प्रसपा के बगल में सपा का कैंप लगा था। उसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और पूर्व मंत्री भगवतसरन के समर्थक दिख रहे थे। सब एक दूसरे का स्वागत सौंफ, मिश्री, इलायची और नारियल खिलाकर कर रहे थे। कांग्रेस कैंप में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन होली मिलने आने का स्वागत करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी संस्कृति होली और दिवाली समेत त्योहारों पर बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की रही है। हमने भी संतोष गंगवार और डॉ. तोमर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया क्योंकि दोनों उम्र में हमसे बड़े हैं। भगवतसरन ने मेरे पैर छुए क्योंकि हम उनसे एक साल बड़े हैं। सपाई तो अपने संस्कार ही भूल चुके हैं। वहां तो बेटा अपने पिता के पैर नहीं छू रहा। - वीरपाल सिंह यादव, प्रमुख महासचिव प्रसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed