{"_id":"5c7ad8a9bdec222bf4529e74","slug":"121551554729-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट फ्लाईओवर- फुटपाथ खोद डाला, बैरिकेडिंग न रखने से हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट फ्लाईओवर- फुटपाथ खोद डाला, बैरिकेडिंग न रखने से हादसों का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेटेलाइट चौराहे के पास फ्लाईओवर बनाने के लिए सेतु निगम सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर रहा है। चौराहे से कैंट की तरफ एक साइड में फुटपाथ सुधारने के लिए करीब एक से डेढ़ फिट मिट्टी खोदी गई है, लेकिन चालकों को सचेत करने के लिए रोड किनारे बैरिकेडिंग नहीं रखी गई है। ऐसे में ओवरटेक के दौरान हादसों का खतरा बना हुआ है। रोड के दूसरे साइड में सर्विस लेन कई जगह टूटी है। वन विभाग से एनओसी न मिल पाने से सर्विस लेन बन भी नहीं पा रही है।
कुछ दिन पहले सेतु निगम ने सेटेलाइट चौराहे से कैंट की तरफ फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू किया। रोड के बीच में सेतु निगम की मशीनें और बोर्ड बैरिकेडिंग रखी हुई हैं। यहां पास में ही रोडवेज का बस अड्डा है। इस रोड से शाहजहांपुर की तरफ से सैकड़ों बसों का आवागमन होता है। इसके अलावा शहर के ट्रैफिक का भी दबाव रहता है। इसके बावजूद सेतु निगम सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। रोड के एक साइड में फुटपाथ को सही कराने के लिए करीब एक से डेढ़ फिट गहरी मिट्टी खोद दी है। करीब दो सौ मीटर लंबाई में खोदे गए इस फुटपाथ से एक्सीडेंट रोकने के लिए बैरिकेडिंग तक नहीं लगाई गई थी। चौराहे के नजदीक कुछ जगह पर रेत की कुछ बोरियां जरूर रख दी गई हैं, लेकिन वो भी वाहनों की टक्कर से गिर गई हैं। रात में ड्राइवर को सचेत करने के लिए भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। रोड के दूसरी साइड में भी सड़क पर गड्ढे हैं। पानी पड़ा होने से वहां भी हादसे का खतरा है। सेतु निगम के उप परियोजना अधिकारी वीके सेन का कहना है कि शाहजहांपुर रोड को चौड़ा करने के लिए खुदाई की गई है। सुरक्षा का अनुपालन होगा। व्यवस्था में जहां कमी है, उसे सही किया जाएगा।