फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चौपुला फ्लाईओवर- एनओसी नहीं तो फॉरेस्ट की जमीन पर काम भी नहीं

चौपुला फ्लाईओवर- एनओसी नहीं तो फॉरेस्ट की जमीन पर काम भी नहीं

Tue, 26 Feb 2019 12:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
चौपुला फ्लाईओवर- एनओसी नहीं तो फॉरेस्ट की जमीन पर काम भी नहीं
बरेली। सेतु निगम के अधिकारियों पर चौपुला फ्लाईओवर का काम आचार संहिता लगने से पूर्व शुरू करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। फॉरेस्ट के अधिकारियों ने एनओसी लिए बगैर शुरू कराए गए इस पुल का काम रुकवा दिया था। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने सोमवार को भी डीएफओ भरत लाल से मुलाकात की। डीपीएम ने इस बात पर जोर दिया कि पुल का निर्माण शुरू होने दें, एनओसी की प्रक्रिया पूरी होती रहेगी, लेकिन डीएफओ तैयार नहीं हुए है। उन्होंने साफ तौर से कह दिया है कि परमीशन लिए बगैर वह अपनी जमीन पर पुल का काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर की सर्विस लेन बनाने के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने सर्विस लेन बनाने के लिए वन विभाग की जमीन पर बने फुटपाथ की खुदाई का काम शनिवार को शुरू किया था। उसी दिन वन विभाग की टीम वहां आ गई और एनओसी न होने पर काम रुकवा दिया। इससे परेशान सेतु निगम इकाई-दो के उप परियोजना अधिकारी वीके सेन सोमवार को एक बार फिर डीएफओ भरत लाल से बातचीत करने पहुंचे। उन्होंने इस बार जोर दिया कि वह एनओसी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर देंगे, चूंकि यह सरकारी काम है, इसलिए इसे न रोका जाए। सेतु निगम के डीपीएम के तर्क पर डीएफओ संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि एनओसी मिलने के बाद ही काम शुरू करने की मंजूरी दी जाएगी। इतना जरूर है कि वह एनओसी की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की कोशिश करेंगे। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पीडब्ल्यूडी की जमीन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


काम शुरू नहीं हो रहा, महंगी मशीनें मंगवा रहे अफसर
चौपुला पर पुल बनाने का काम शुरू नहीं हो रहा लेकिन सेतु निगम के अधिकारी महंगी मशीनें मंगवा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कार्य स्थल पर जल्द ही पाइलिंग मशीन भी मंगवाई जा रही है। इस मशीन का किराया काफी महंगा होता है। जबकि अधिकारियों का कहना है कि काम जल्द शुरू कराने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘इस मामले को लेकर शनिवार के बाद सोमवार को एक बार फिर डीएफओ से मुलाकात की है। वन विभाग से एनओसी के लिए जल्द ही आवेदन किया जाएगा। फिलहाल पीडब्ल्यूडी की जमीन पर काम किया जाएगा।’
- वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम

‘बगैर परमीशन से सर्विस लेन का काम नहीं होने दिया जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कह दिया गया है।’
-भरतलाल, डीएफओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed