{"_id":"5c6b1318bdec224b7a5555a2","slug":"121550521112-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगा ‘सारथी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगा ‘सारथी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन सलाह और जागरूकता के लिए सोमवार को ‘सारथी’ रथ रवाना किया गया। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने फ्लैग ऑफ कर रथ को रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रथ 15 दिनों तक गांवों में पहुंचकर निवासियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही, परिवार नियोजन के लिए चिकित्सकीय परामर्श भी देगा।
सनद रहे कि 15 फरवरी से एक मार्च तक विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत परिवार नियोजन सुविधा जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेष रूप से दी जा रही है। परिवार कल्याण के नोडल अधिकारी डॉ. आरएन गिरी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग आशाओं के माध्यम से दंपतियों को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच डॉ. अशोक कुमार, जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ अरुण कुमार पांडे, सुधाकर शर्मा, राजीव सक्सेना, शरद जौहरी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।