{"_id":"5c23dc46bdec2257071f6535","slug":"121545854022-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पूरी कर रहे छुट्टियां, स्कूल भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पूरी कर रहे छुट्टियां, स्कूल भगवान भरोसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिसंबर समाप्ति की ओर है, लिहाजा शिक्षक अपनी बची हुई छुट्टियां पूरी करने में लगे हैं। शहर के कई एकल स्कूलों में शिक्षक के छुट्टी पर चले जाने से ताले लटके हैं। इससे पढ़ाई बाधित हो गई है। बच्चे स्कूल के आसपास खेलकूद कर समय पास कर रहे हैं।
नगर क्षेत्र में 136 प्राइमरी स्कूल हैं, इनमें 172 शिक्षक शिक्षक तैनात हैं। 32 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें सिर्फ एक ही शिक्षक है। साल का अंतिम सप्ताह चल रहा होने से अधिकांश शिक्षक अपनी बची हुई छुट्टियां पूरी करने में जुटे हैं। इस सप्ताह परतापुर चौधरी, चक महमूद, जाटवपुरा प्रथम, बिहारीपुर प्रथम, खुर्रम गौटिया, बालजती द्वितीय, आजमनगर प्रथम, आलमगिरीगंज, इज्जतनगर और काजीटोला के शिक्षक छुट्टी पर हैं। इनमें से परतापुर चौधरी, चक महमूद, खुर्रम गौंटिया द्वितीय एकल विद्यालय हैं। बुधवार को इनके शिक्षक अवकाश पर थे। शिक्षकों ने नगर शिक्षा केंद्र को अवकाश की सूचना देरी से दी। लिहाजा बुधवार को बच्चों के स्कूल पहुंचने पर दूसरे स्कूलों से शिक्षक नहीं भेजे जा सके। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय का कहना है कि शिक्षकों की कमी के बावजूद दूसरे स्कूलों से शिक्षक भेजकर स्कूल खुलवाए जा रहे हैं।