{"_id":"5c228ac9bdec2256ad22cef4","slug":"121545767625-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड दे सकता है वन-वे की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड दे सकता है वन-वे की अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। घोड़ा बटालियन रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने चिट्ठी भेजकर कैंट बोर्ड से अनुमति मांगी है। कैंट बोर्ड के अफसर बुधवार को स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। सैन्य अधिकारियों से भी इस बाबत जानकारी ली जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि कैंट बोर्ड घोड़ा बटालियन रोड पर यातायात व्यवस्थित रखने के लिए नियमानुसार निश्चित समयावधि तक के लिए वन-वे की अनुमति दे सकता है।
ट्रैफिक पुलिस ने कैंट बोर्ड अधिकारियों को भेजी चिट्ठी में बियाबानी कोठी से सेटेलाइट जाने वाले ट्रैफिक से पीक ऑवर्स में जाम लगने का जिक्र किया है। कहा है कि अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस लगाने के बाद भी घंटे भर से अधिक समय तक यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। ऐसे में वन-वे किया जाना जरूरी है। कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने मौका मुआयना करने की संभावना जताई है। इसके बाद वह घोड़ा बटालियन के अफसरों से भी समस्याएं जानेंगे। इसके बाद कैंट एक्ट सेक्शन 258 के तहत निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि, इसमें पूरे दिन वन-वे व्यवस्था लागू नहीं रहेगी। दिन में पीक ऑवर्स अथवा सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक के लिए वन-वे हो सकता है। कैंट बोर्ड के एई आरके माहेश्वरी ने बताया कि संबंधित एक्ट के अनुसार जनहित में रोड वन-वे करने की अनुमति दी जा सकती है। इससे पहले निरीक्षण के बाद वन-वे किए जाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।