फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कोयल गिरि-1

कोयल गिरि-1

Fri, 30 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कोयल गिरि-1
अधूरे पते के साथ मठों में दौलत गिरि की तलाश करेगी पुलिस
विज्ञापन


तिलहर (शाहजहांपुर)। साध्वी कोयल गिरि उर्फ सीमा वर्मा प्रकरण में व्यापारियों के साथ नामजद आरोपी दौलत गिरि की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम हरियाणा रवाना हो गई है। वहीं दौलत गिरि का दूसरा पता जबलपुर भी बताया जा रहा है। इस मामले की विवेचना की प्रगति की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारी बराबर ले रहे हैं।

विवेचना के दौरान पुलिस को यह तो पता चला है कि दौलत गिरि हरियाणा का है लेकिन किस कस्बा या शहर में उसका निवास है। इसका पता लगाना मुश्किल है। इसके बावजूद भी पुलिस टीम को उसकी तलाश करने के सख्त निर्देश हैं। क्यों कि इस घटना में दौलत गिरि का भी अहम रोल सामने आ रहा है। पुलिस के लिए सबसे आसान तरीका हरियाणा में दौलत गिरि की तलाश साधु-संतों के मठों को खंगालने का रहेगा। पुलिस को दौलत गिरि के बारे में अधिक जानकारी इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि आग से झुलस जाने के बाद साध्वी कोयल गिरि की हालत बिगड़ती चली गई और वह बोल पाने में सक्षम नहीं है। नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी साध्वी कोयल गिरि के 23 नवंबर को आग से झुलसी अवस्था के वायरल हो रहे वीडियो में दौलत गिरि का नाम भी सामने आया और इसी आधार पर रिपोर्ट में दौलत गिरि का नाम भी दर्ज कराया है। वायरल हो रही वीडियो में साध्वी कह रहीं हैं कि दौलत गिरि ने उसके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उसे बदनाम करने की कोशिश की। इसलिए पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी तिलहर के व्यापारी पंकज गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, अनिल गुप्ता और अनुराग गुप्ता पर नजर रखने के साथ ही दौलत गिरि की भी तलाश में है। पुलिस दौलत गिरि का दूसरा पता जबलपुर मध्यप्रदेश के बारे में भी जानकारी लग रही है। जरूरत पर भी जबलपुर भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed