{"_id":"5bec6208bdec2262ae58f667","slug":"121542218248-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर मधुमेह रोगियों को मिलेगी मुफ्त दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर मधुमेह रोगियों को मिलेगी मुफ्त दवा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल प्रशासन ने विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। जिला अस्पताल परिसर में कैंप लगाकर मधुमेह, मानसिक व हाईपरटेंशन पीड़ितों को मुफ्त परामर्श व उपचार दिया गया। नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज के प्रभारी डॉ. मयंक ने बताया कि मधुमेह ग्रस्त लोगों की बढ़ती परेशानियों के चलते जांच व दवायें निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए लोगों को सिर्फ आधार कार्ड दिखाना होगा।
विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता रैली का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक चंद्रा ने किया। रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर अयूब खां चौराहा होते हुए जिला अस्पताल में समाप्त हुई। रैली के बाद सभी चिकित्सा अधिकारियों ने विचार गोष्ठी की। रैली में एनसीसी, एनएसएस व पैरामेडिकल स्टाफ सहित जनपद के सभी निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।