फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now double decker train to ply four days in a week

अब चार दिन चलेगी डबल डेकर लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस

Sat, 30 Jun 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 30 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Now double decker train to ply four days in a week
गर्मी की छुट्टियां अब खत्म होने को हैं। हर कोई वापसी की तैयारी कर रहा है। ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे ने अपनी सबसे अहम ट्रेन डबल डेकर एक्सप्रेस के फेरों में इजाफा कर दिया है। अब यह ट्रेन हफ्ते में चार फेरे लगाएगी। रेलवे को उम्मीद है कि डबल डेकर के फेरे बढ़ाए जाने से यात्रियों को काफी राहत होगी। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस को नागदा स्टेशन पर भी ठहराव दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन (12583/12584) डबल डेकर एक्सप्रेस अभी शुक्रवार और रविवार को चलती है, लेकिन तीन जुलाई से यह ट्रेन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्त्रस्वार एवं रविवार को चलेगी। इसके अलावा साप्ताहिक बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस (19061/19062) शनिवार 30 जून से नागदा स्टेशन पर भी रुका करेगी। रेलवे बोर्ड के अनुसार अभी यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए दिया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार 19061 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस पश्चिम रेलवे के नागदा स्टेशन पर 15.58 बजे पहुंचकर 16 बजे शामगढ़ को रवाना होगी। इसी प्रकार वापसी में 19062 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस नागदा स्टेशन पर 10.58 बजे पहुंचकर 11 बजे रतलाम जंक्शन को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed