{"_id":"5aa2a1014f1c1ba6768b48a0","slug":"121520607489-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक हो खेलकूद प्रतियोगिता के लिए एकत्र फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक हो खेलकूद प्रतियोगिता के लिए एकत्र फंड
Updated Fri, 09 Mar 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक संघ ने मांगा खेलकूद प्रतियोगिता की रकम का हिसाब
बरेली। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बीएसए से मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए इकट्ठी की गई धनराशि का आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है। बीएसए से मिलने पहुंचे मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने वार्षिक परीक्षा 15 से 20 मार्च के बीच कराने के साथ जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को भी भरने के लिए शीघ्र वरिष्ठता सूची भी तैयार करने की मांग की। नवंबर 2017 से बकाया रसोइयों के मानदेय, स्वेटर वितरण की दूसरी किस्त के भुगतान और छात्रों की संख्या के आधार पर जूते मोजे उपलब्ध कराने को भी कहा गया। जिला महामंत्री तेजपाल मौर्य ने मझगवां के वरिष्ठ सह समन्वयक राकेश उपाध्याय के प्रकरण के उचित निस्तारण और फर्जी पत्रकारों के परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बीना शर्मा, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र यादव, प्रांतीय लेखाकार राकेश मिश्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।