{"_id":"5a9782ca4f1c1b9b248b79eb","slug":"121519878858-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी एंट्रेंस से बाहर, अब मेरिट से होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी एंट्रेंस से बाहर, अब मेरिट से होंगे प्रवेश
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएलबी में प्रवेश के लिए अब नहीं होगा एंट्रेस एग्जाम
विश्वविद्यालय ने मेरिट से प्रवेश लेने का किया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में हर बार होनेे वाले हंगामों पर विराम लगाते हुए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एंट्रेंस एग्जाम न कराने का फैसला किया है। अब एलएलबी में प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। इसके लिए आवेदन स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदनों के साथ ही लिए जाएंगे। उधर, विश्वविद्यालय ने एलएलबी को छोड़ बाकी कोर्स के लिए बुधवार से प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी। फार्म 27 मार्च तक भरे जाएंगे।
एलएलबी में प्रवेश को लेकर हर बार हंगामा होता था। विश्वविद्यालय एलएलबी का एंट्रेंस एग्जाम तो कराता था, लेकिन काउंसलिंग सिर्फ बरेली कॉलेज और केजीके कॉलेज मुरादाबाद के लिए ही होती थी। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज डायरेक्ट एडमिशन लेकर अपनी सीटें भर लेते थे। विश्वविद्यालय इन्हें स्वीकार नहीं करता था। इस बार भी विश्वविद्यालय ने डायरेक्ट लिए गए सभी प्रवेश अमान्य कर दिए। इसके बाद कॉॅलेजों ने जमकर हंगामा किया। हर बार की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय को मजबूरन डायरेक्ट लिए गए प्रवेश स्वीकार करने पड़े। पिछले सत्र में कुछ कॉलेजों ने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। इन सारे झंझटों को खत्म करते हुए इस बार विश्वविद्यालय ने एलएलबी में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम न कराने का फैसला लेकर मेरिट व्यवस्था लागू कर दी है। अब बरेली कॉलेज, केजीके कॉलेज मुरादाबाद के साथ सभी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एलएलबी में प्रवेश मेरिट से होंगे।
इधर, विश्वविद्यालय ने एलएलबी को छोड़ बाकी कई कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी है। बीएससी नर्सिंग और एमफिल के आवेदन दो दिन बाद खुलेंगे। बीपीएड, बीएलएड और एमएड के लिए 550 रुपये, एलएलएम के लिए 450 रुपये, एमएससी के लिए 500 रुपये, बीएससी नर्सिंग के लिए दो हजार रुपये फीस निर्धारित है। एमफिल की फीस 250 रुपये होगी। कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल के अनुसार सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हर बार आपत्ति करते थे, इसलिए एलएलबी में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम खत्म कर मेरिट व्यवस्था लागू कर दी है।