फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1204 students will Kanya Vidya Dhan

1204 छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्या धन

Sat, 06 Feb 2016 01:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 06 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कन्या विद्या धन की सूची तैयार हो गई है। अभी 1204 छात्राओं की सूची फाइनल हुई है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा, संस्कृत बोर्ड की छात्राओं को धन मिलेगा। इसके लिए संस्कृत बोर्ड की छात्राओं ने सबसे कम आवेदन किया था। इसमें सिर्फ एक ही छात्रा का आवेदन आया है, इसलिए इसका लाभ यूपी बोर्ड की छात्राओं को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव दयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीआईओएस ने कन्या विद्या धन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। 12वीं पास छात्राओं को प्रदेश सरकार की ओर से कन्या विद्या धन दिया जाएगा। इसके लिए बरेली जिले में 1261 छात्राओं के लिए फंड आया है। इस लक्ष्य के तहत अभी 1204 छात्राओं की सूची तैयार हुई है। इसमें यूपी बोर्ड 3763 छात्राओं के आवेदन आए और 852 का लक्ष्य है। इसमें सामान्य वर्ग की 503, एससी/ एसटी वर्ग की 179 और अल्पसंख्यक में 179 का चयन हुआ है। इसी तरह से सीबीएसई से 692 छात्राओं के आवेदन के सापेक्ष 236 का लक्ष्य है। इसमें सामान्य व अन्य वर्ग की 140, एससी/ एसटी वर्ग में 49 और अल्पसंख्यक में 47 का चयन हुआ है। आईसीएसई बोर्ड से 161 आवेदन आए और 79 का लक्ष्य है। इसमें सामान्य व अन्य वर्ग में 46, एससी/ एसटी वर्ग में 06 और अल्पसंख्यक में 16 का चयन हुआ है। इसमें 11 छात्राएं अनुपलब्ध हैं। वहीं मदरसा बोर्ड से 61 आवेदन आए और 47 का लक्ष्य है। संस्कृत बोर्ड में सिर्फ एक आवेदन आया और 47 का लक्ष्य है। सिर्फ सामान्य व अन्य वर्ग में एक छात्रा का चयन हुआ। बाकी सामान्य व अन्य वर्ग में ही 27, एससी/ एसटी में 10 और अल्पसंख्यक में नौ छात्राएं अनुपलब्ध पाई गईं। अनुपलब्ध छात्राओं में यूपी बोर्ड की छात्राओं का ही चयन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed