{"_id":"677cff127e17a23ec10f01bd","slug":"12-year-old-boy-died-after-being-hit-by-a-train-in-lakhimpur-kheri-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आने से 12 साल के बालक की मौत, रसुइया स्टेशन के पास हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आने से 12 साल के बालक की मौत, रसुइया स्टेशन के पास हुई घटना
Tue, 07 Jan 2025 03:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Jan 2025 03:47 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में 12 साल का बालक सोमवार रात अपने पिता के साथ खेत पर जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग करते हुए वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अंश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाने के गांव रसुइया निवासी बालक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ग्रामीण स्वराज ने बताया कि सोमवार रात वह खेत में छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे थे। उनका 12 वर्षीय बेटा अंश रात में उनके पास जा रहा था। रसुइया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अंश की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी जब परिवार के लोगों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंश की मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। अंश दो भाइयों में सबसे बड़ा था और वह गांव के निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन