फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Triveni Express route changed and 12 trains canceled till May 9 on Bareilly-Lucknow route

UP News: मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर नौ मई तक 12 ट्रेनें निरस्त, त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट बदला

Sun, 30 Apr 2023 10:51 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2023 10:51 AM IST
सार

नौ मई तक बरेली होते हुए दिल्ली, मुरादाबाद, देहरादून, वाराणसी, काठगोदाम, चंडीगढ़ जाने वाले अप-डाउन 12 रेलगाड़ियों को निरस्त कर दिया है। वहीं त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है।

विज्ञापन
Triveni Express route changed and 12 trains canceled till May 9 on Bareilly-Lucknow route
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए अगले दस दिन मुश्किल भरे होंगे। रेलवे प्रशासन ने वाराणसी जंक्शन यार्ड के रिमॉडलिंग और मुरादाबाद मंडल के मुख्य रूट पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए अप-डाउन की 12 ट्रेनों को नौ मई तक के लिए निरस्त कर दिया है। टनकपुर से बरेली, शाहजहांपुर होते हुए चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट भी बदल दिया गया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ रेल रूट पर अप्रैल में कई बार मेगा ब्लॉक के कारण पूरे माह ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ा रहा। मई में भी इस रेल रूट पर चार मेगा ब्लॉक प्रस्तावित हैं। इस बीच रेलवे प्रशासन ने 30 अप्रैल से नौ मई तक बरेली होते हुए दिल्ली, मुरादाबाद, देहरादून, वाराणसी, काठगोदाम, चंडीगढ़ जाने वाले अप-डाउन 12 रेलगाड़ियों को निरस्त कर दिया है। 
विज्ञापन


इधर, शनिवार को सप्ताह के अंतिम दिन भी बरेली में यात्रियों को ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। राज्यरानी एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस समेत दिन में गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनें शनिवार को दो से छह घंटे तक देरी से बरेली आईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट बदला 

टनकपुर- सिंगरौली और टनकपुर-चोपन के बीच चलने वाली 15073/74, 15075/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। इन दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन आठ मई तक बरेली के स्थान पर टनकपुर से पीलीभीत, बीसलपुर, शाहजहांपुर होते हुए किया जाएगा। त्रिवेणी एक्सप्रेस के बरेली न आने के कारण पूर्णागिरि दर्शन को जाने वाले यात्रियों के अलावा लखनऊ की ओर यात्रा करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

इन ट्रेनों को किया रद्द

- 14235/36 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस
- 14307/08 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस
- 15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस
- 12563/64 लखनऊ-अनंद विहार डबल डेकर
- 15119/20 वाराणसी-देहरादून सक्सप्रेस
- 15011/12 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

आठ मई से चार अगस्त तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस

मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली 22453/22454 राज्यरानी एक्सप्रेस को भी रेल प्रशासन ने आठ मई से चार अगस्त तक निरस्त करने का फैसला लिया है। लखनऊ-मेरठ के बीच चलने वाली इस ट्रेन में यात्रियों का काफी दबाव रहता है। राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त किए जाने के बाद इस रूट के यात्रियों की समस्याओं में काफी इजाफा हो जाएगा। 

बरेली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में ट्रेनों का दबाव कम करने और वाराणसी जंक्शन पर रिमॉडलिंग के कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed