{"_id":"61f6a25433412d380068b765","slug":"12-teacher-will-duty-in-covid-control-center-bareilly-news-bly473959078","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड कंट्रोल सेंटर में 12 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड कंट्रोल सेंटर में 12 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कोविड-19 के मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग और फीडबैक के लिए कोविड एंड कंट्रोल सेंटर में दो पालियों में बेसिक शिक्षा विभाग के 12 शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई। एडीएम न्यायिक राशिद अली ने चेतावनी दी कि कोई भी कार्मिक अनुपस्थित मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना के मरीजों से संपर्क में आने वालों की जांच कराने और मरीजों का फीडबैक पर्याप्त तरीके से नहीं मिलने के चलते एडीएम ने शिक्षकों को जिम्मेदारी दी है। पहली पाली सुबह आठ से दो बजे तक सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय करौदा की शिक्षिका शताक्षी चंद्रा, प्राथमिक विद्यालय खमरिया की शैली चौधरी, प्राथमिक विद्यालय कठपुरा की अनुभा, कंपोजिट विद्यालय पनवाड़ी की साक्षी गुप्ता, कंपोजिट स्कूल महाऊ दुर्ग की शिल्पा गुप्ता व कंपोजिट विद्यालय हथौड़िया की दीप माला की ड्यूटी लगाई गई। इसी तरह दूसरी पाली में दोपहर बाद दो से दस बजे तक कम्पोजिट विद्यालय उल्लिया के सहायक अध्यापक योगेश द्विवेदी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंधौली के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय लखराऊ के प्रधानाध्यापक सरन सिंह चौहान, प्राथमिक विद्यालय करनैया के पंकज भारद्वाज, कंपोजिट विद्यालय पनवाड़ी के शिवा वर्मा व खुटार के प्राथमिक विद्यालय सलनहा के अनुभव कुमार की ड्यूटी लगाई। एडीएम न्यायिक ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।