फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 people unconscious by drinking lassi in badaun

लस्सी पीने से 12 लोग बेहोश, सुबह नहीं उठे लोग तो पड़ोसियों को हुई जानकारी

Tue, 18 Jun 2019 02:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
12 people unconscious by drinking lassi in badaun
लस्सी - फोटो : Social Media

नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद में एक ही परिवार के 12 लोग बाजार के दही की लस्सी पीने से बेहोश हो गए। सुबह उनके न जागने पर पड़ोसियों को कुछ गड़बड़ी होने का एहसास होने के बाद घटना का पता चला। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय चिकित्सकों की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी इरफान के परिवार की एक लड़की रविवार रात करीब 11 बजे ईदगाह के पास स्थित एक दुकान से दही खरीदकर लाई थी। परिवार वालों के मुताबिक उन्होंने देर रात उस दही की लस्सी बनाई। खाना खाने के बाद वही लस्सी सभी लोगों ने पी और फिर सो गए। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग नहीं उठे तो मोहल्ले वालों को आशंका हुई। इस पर कुछ लोग उन्हें देखने घर में गए, जहां परिवार के सभी लोग बेहोशी की हालत में पड़े थे। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद इरफान (55), उसकी पत्नी मुबीना (55), पुत्री सोनम (18), माहेनूर (12) व मुस्कान (17), पुत्र रिहान (19) व रिजवान (30 ), रिजवान की पत्नी गुलिस्ता (25) व साली इरम (15) समेत भूरे (50), उसकी पुत्री निशा (18) व शारिक (7) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इमरान खान ने बताया कि मामले की जांच को तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिससे पता चल सके कि आखिर परिवार के लोग बेहोश क्यों हुए। 
विज्ञापन


औरों ने भी खरीदा था दही, ...वो तो सब सही
दही पीने से बीमार हुए महिला व बच्चों को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। हलवाई के पड़ोसियों का कहना है कि दही 15 से 20 किलो था जिसको तमाम लोग खरीदकर ले गए थे। 12 किलो दही हरना तकिया मुहल्ले में शादी में गया था, लेकिन वहां से बीमार होने की ऐसी कोई सूचना नहीं आई। दही से बनी लस्सी पीकर बीमार होने की बात उनके पड़ोसियों के गले भी नहीं उतर रही है। ऐसे में एक आशंका यह भी है कि इरफान के घर पर लस्सी बनाते समय गड़बड़ी होने या फिर तैयार लस्सी में कुछ मिलाए जाने के कारण यह घटना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दही के भरे गए सैंपल
- डीएम के निर्देश पर अभिहीत अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार और चंद्र विजय को सहसवान भेजकर सैंपल भरने के निर्देश दिए। सहसवान पहुंची टीम को दुकान पर तो दही नहीं मिला, लेकिन कोतवाली पुलिस दुकान से जो दही ले आई थी, उसी से सैंपल लिया है, जो जांच के लिए लखनऊ लैब को भेजा है।

डीएम ने जाना मरीजों को हाल
-डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए रैन बसेरा खोलकर सीएमएस ने बेहतर काम किया है, लेकिन रैन बसेरे में गर्मी बहुत है। यहां पर कूलर लगाया जाए। साथ ही इमरजेंसी गेट पर एक कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर 24 घंटे ड्यूटी पर रहना चाहिए। उसके गले में आई कार्ड में होना चाहिए।


इस मामले की सूचना पर तुरंत तहसीलदार धीरेंद्र सिंह, कानूनगो वीरेंद्र पाल और हलका लेखपाल को मौके पर भेजा था। फिलहाल सभी का उपचार जरूरी है। इसलिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
- संजय कुमार सिंह, एसडीएम सहसवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed