Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 outsourced employees removed after failing OTS

Bareilly News: ओटीएस में फेल 12 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाया

Thu, 26 Nov 2026 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
12 outsourced employees removed after failing OTS
बरेली। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में राजस्व वसूली की रफ्तार सुस्त है। वार्डवार लक्ष्य आवंटित करने के बावजूद यह स्थिति है। बुधवार को समीक्षा में सामने आया कि एक सप्ताह में कई आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष एक रुपये की भी वसूली नहीं कर सके। इस पर नगर निगम प्रशासन ने 12 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सेवाओं से हटा दिया है।
विज्ञापन

मुख्य कर अधिकारी पीके द्विवेदी की अध्यक्षता में संपत्ति कर विभाग की समीक्षा में यह लापरवाही सामने आई। 21 नवंबर को सभी राजस्व निरीक्षकों, कर समाहर्ताओं और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वार्डवार लक्ष्य आवंटित किए गए थे। इसके बावजूद 12 कर्मचारी शून्य वसूली पर रहे। उनको हटाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओटीएस में अब तक 21,229 आवेदन आए हैं। इनसे 63.75 करोड़ रुपये की मांग सृजित हुई है, जबकि 19,847 भवन स्वामियों को लाभ मिला है। करीब 22.30 करोड़ रुपये की ब्याज माफी दी गई है, लेकिन नगर निगम के खाते में अब तक केवल 7.20 करोड़ रुपये ही पहुंचे हैं। सृजित मांग के मुकाबले वसूली करीब 11.3 प्रतिशत ही है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए नवंबर के अंत तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed