फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 employees turned out to be infected .. PNB Circle Office Seal for 48 hours

12 कर्मचारी निकले संक्रमित.. 48 घंटे के लिए पीएनबी सर्किल आफिस सील

Thu, 30 Jul 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
12 employees turned out to be infected .. PNB Circle Office Seal for 48 hours
बैंक - फोटो : demo photo

कई दिनों से बुखार और खांसी आने की शिकायत कर रहे थे कर्मचारी
विज्ञापन

रेपिड टेस्ट की जांच रिपोर्ट से घबराया स्टाफ, अब रक्षाबंधन बाद ही खुलेगा दफ्तर

बरेली। पीएनबी के बीसलपुर चौराहे से पहले बने सर्किल आफिस में 12 कर्मचारियों के जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। संक्रमण फैलने के बाद इस बिल्डिंग में बने तीनों कार्यालय ब्रांच और सर्किल आफिस के साथ मिड कारपोरेट सर्किल को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि आगे भी अवकाश हैं। इसलिए अब कार्यालय रक्षाबंधन के बाद चार अगस्त को ही खुलेगा।
पीएनबी सर्किल आफिस के कई कर्मचारी कई दिनों से बुखार और खांसी आने के साथ तबीयत खराब होने की शिकायत कर रहे थे। समस्या बढ़ती देख अधिकारियों ने स्टाफ से कह दिया कि अगर किसी को ज्यादा परेशानी हो रही है तो वह छुट्टी लेकर घर पर रहे। इसके बाद कई कर्मचारी अवकाश पर चल रहे थे। इसी बीच मंगलवार को एक कर्मचारी ने जांच कराई थी। गुरुवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अधिकारियों ने बुधवार को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर सर्किल, ब्रांच और मिड कारपोरेट आफिस में कार्यरत करीब 35 कर्मचारियों का रेपिड टेस्ट कराया। इसमें एक कैंटीन ब्वाय के साथ करीब 12 कर्मचारी संक्रमित निकले। पीएनबी अधिकारियों का कहना है कि इसमें वो कर्मचारी भी शामिल है, जो तबीयत खराब होने की वजह से कई दिनों से छुट्टी लेकर घर पर ही थे। एक साथ इतने केस आने के बाद पीएनबी के सर्किल आफिस पूरी बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। अफसरों का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार दो दिन दफ्तर बंद रहेगा। इसके एक और दो अगस्त को शनिवार और संडे अवकाश है। तीन अगस्त को रक्षाबंधन है। अब इसके बाद ही कार्यालय खुलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को कई कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद सर्किल आफिस को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। आगे रक्षाबंधन तक अवकाश हैं। अब रक्षाबंधन के बाद ही दफ्तर खुलेगा।’ - दीपक आचार्य, एजीएम पीएनबी, एमसीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed