फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 death and 873 infected from corona

कोरोना से 12 की मौत, 873 मिले संक्रमित

Mon, 26 Apr 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
12 death and 873 infected from corona
बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से रविवार को भी 14 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ जिले में 873 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार को जान गंवाने वालों में शामिल विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मंत्री सोमपाल गंगवार का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकांत खंडेलवाल के युवा पुत्र रितेश की भी कोरोना से मौत हो गई। कालीबाड़ी में एक व्यक्ति ने होम आइसोलेशन के दौरान दम तोड़ दिया। प्रियदर्शिनी नगर में संजीव चौहान की मौत हो गई। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विपिन पाठक ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। पीलीभीत बाईपास पर एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
मझगंवा ब्लॉक के गांव राजपुर कला के 60 वर्षीय डॉ. आनंद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। गंगाशील अस्पताल में रविवार को दो और एसआरएमएस में 80 वर्षीय फत्तूलाल और 28 वर्षीय रिची की मौत कोरोना से हुई। पवन विहार कॉलोनी में एक टेंपो चालक ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा नितिन चोपड़ा की भी मौत हो गई। व्यापारी नेता दानिश जमाल की मां की भी कोरोना से मौत हो गयी। केशवनगर के अरविंद वाजपेयी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

यहां मिले सर्वाधिक संक्रमित
शहर के सिविल लाइंस, कुतुबखाना, मॉडल टाउन, सुभाष नगर, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, सनसिटी, पवन विहार, इंद्रप्रस्थ कालोनी, कुदेशिया फाटक, आईवीआरआई कैंपस, कुंवरपुर, देव विहार एस्टेट, अशोक विहार, कर्मचारी नगर, सुर्खा बानखाना, बिहारीपुर, प्रेमनगर, नार्थ सिटी कालोनी, गुलमोहर पार्क, सनराइज एन्क्लेव, राजीव रेजिडेंसी, डीडीपुरम, सनसिटी, एलआईसी कालोनी, मुंशीनगर, ग्रेटर ग्रीन पार्क कालोनी आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को हाथ लगाने को तैयार
नहीं हुए परिवार के लोग
एक घंटे तक इंतजार करता रहा एंबुलेंस ड्राइवर
बरेली। कालीबाड़ी में रविवार को होम आइसोलेशन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर एंबुलेंस उसका शव लेने पहुंची लेकिन गलियां संकरी होने के कारण घर तक नहीं पहुंच पाई। ड्राइवर ने परिवार वालों से शव को बैग में रखकर एंबुलेंस तक ले आने को कहा और दो लोगों के लिए पीपीई किट भी दी लेकिन परिवार का कोई सदस्य इसके लिए तैयार नहीं हुआ। ड्राइवर करीब एक घंटे तक खड़ा रहा। उसने कहा कि कोई एक व्यक्ति तैयार हो तो वह शव एंबुलेंस में रखवा देगा। इस पर भी कोई तैयार नहीं हुआ तो उसने नगर निगम को जानकारी दी। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कुछ कर्मचारियों को भेजा जिन्होंने शव को एंबुलेंस में रखवाकर शमशान घाट भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed