{"_id":"648ae4e3c7a7744d28028f7d","slug":"118-people-donated-blood-on-world-blood-donor-day-in-bareilly-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: इंसानियत का जज्बा... 118 लोग बने महादानी; एनसीसी कैडेट्स ने भी किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: इंसानियत का जज्बा... 118 लोग बने महादानी; एनसीसी कैडेट्स ने भी किया रक्तदान
Thu, 15 Jun 2023 04:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 04:00 PM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने किया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।
विज्ञापन
रक्तदान करते एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सूख रहे ब्लड बैंक को विश्व रक्तदाता दिवस पर संजीवनी मिली। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त का महादान हुआ। इन महादानियों में एनसीसी कैडेट्स, चिकित्सक, समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षक, व्यापारी, विद्यार्थी और शहरवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने किया। जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. केपी सिंह, पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. यूबी सिंह के सहयोग से आयोजित शिविर में 91 यूनिट रक्तदान हुआ। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
महादानियों ने रक्तदान के दौरान सेल्फी क्लिक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वाहवाही बटोरी। 8 यूपी गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स कैप्टन डॉ. वंदना शर्मा और कैप्टन डॉ. बीनम सक्सेना के नेतृत्व में रक्तदान के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन
64 की उम्र में 66वीं बार किया रक्तदान
64 वर्षीय बरेली बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र घिल्डियाल ने 66वीं बार रक्तदान किया। सीबीगंज के 64 वर्षीय अमर सिंह ने भी रक्तदान कर युवाओं को प्रेरणा दी। 60 वर्ष की उम्र में 100 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुके इकबाल सिंह बाले ने भी रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया।बॉडी बिल्डर्स ने किया रक्तदान
केजीएन जिम से राशिद कुरैशी, विकास अवतार, नईम खान, अनस फिटनेस जिम से सैनुद्दीन, शिवम मौर्या, राज सिंह, रिफाकत अली, फहीम खान, ग्रेविटी जिम से अब्दुल अलीम, दानिश रजा, गुलफाम खान, मंजीत सिंह, बासू, अर्सलान, शाहरोज, अरशद, तौहीद, सनी कुमार, फ्लैक्स जिम से वसीम कुमार, बाबा हेल्थ क्लब से डॉ. वीरेश कुमार सागर, मीनाक्षी, क्यूएन फिटनेस हब से वसीम कुरैशी, अभय प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान, सचिव मोहम्मद कमर समेत आलम सिद्दीकी, सुमित बालाजी, राहुल राजपूत, रश्मि छाबड़ा, सबीना खान, जुलीकर नैन, कमर कुरैशी ने रक्तदान किया।
बरेली बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के लोगों ने किया रक्तदान
इन्होंने किया रक्तदान
मिथुन सक्सेना, रितिका मिश्रा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित क्यारा के लाल बहादुर गंगवार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, हिमांशु, राहुल कुमार, ऋषि, व्यापारी सुरक्षा फोरम के रामकृष्ण शुक्ला, गौरव शर्मा, अनमोल पाठक, सौरभ, बृजभूषण, विनोद वर्मा, अजय गुप्ता, शिवम सिंह, भोलेराम प्रजापति, मनोज कुमार, अमर सैनी, गौरव सिंघल, अनुज लाल, इंद्रपाल सिंह, सोहनलाल, मोनिका गुप्ता, रमेश कुमार असनानी, मनीष जैन, शशि बाला जौहरी, मनोज सिंह, रवि कुमार, राज सिंह, आकाश, राजेंद्र सागर, अवनीश पटेल, विवेक अग्रवाल, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, डॉ. शैव्या त्रिपाठी, विरेश सागर, अश्विनी शर्मा, रिषभ वर्मा, आयुषी गुप्ता, अल्पना गुप्ता, कौशल शर्मा, श्याम हरि अग्रवाल, रिशू अग्रवाल, मनोज गंगवार, मोहम्मद शारिक शवाब जैदी, संजीव त्रिखा, संजीव गर्ग, मुकेश सक्सेना, नीता जोशी, हिमांशी शर्मा, मोहित अग्रवाल, राहित गुप्ता, सौरभ ने रक्तदान किया।
पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान