फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   26 महीने से नहीं मिला मानदेय तो फंदे पर लटक गया रोजगार सेवक

26 महीने से नहीं मिला मानदेय तो फंदे पर लटक गया रोजगार सेवक

Wed, 15 May 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
26 महीने से नहीं मिला मानदेय तो फंदे पर लटक गया रोजगार सेवक
बरेली। करीब 26 महीने का मानदेय न मिलने से परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया तो रोजगार सेवक फंदे पर लटक गया। इत्तफाक से परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने फौरन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घरवालों के मुताबिक दो दिन पहले ही मानदेय के लिए ब्लॉक के बड़े बाबू से उसकी नोकझोंक भी हुई थी, इसके बाद वह और अवसाद में आ गया था। हालांकि परिवार की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कैंट के हड़ौलिया भोलापुर गांव के मुन्नालाल (32) गांव में ही रोजगार सेवक हैं। उन्हें सोमवार रात गंभीर हालत में पीलीभीत बाईपास पर एक निजी अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने बमुश्किल मुन्नालाल की जान बचाई। पिता राजपाल के मुताबिक मुन्नालाल को 26 महीने से मानदेय नहीं मिला है। दिवाली पर पांच महीने का मानदेय आखिरी बार मिला था। होली ऐसे ही निकल गई। दो दिन पहले वह मानदेय की बात करने क्यारा ब्लॉक गया था। वहां बड़े बाबू से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह और टेंशन में आ गया।
विज्ञापन

सोमवार रात मुन्नालाल की पत्नी भाग्यलक्ष्मी दोनों बच्चों को छत पर सुलाकर नीचे आई तो देखा कि मुन्नालाल उसी की साड़ी से पंखे पर लटका है। शोर मचाने पर परिवार के लोग उसे उतारकर अस्पताल लाए। राजपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना अभी नहीं दी है। इंस्पेक्टर कैंट अशोक पाल ने भी ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया। कहा कि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले का संज्ञान लेते हुए सीडीओ से जानकारी ली गई है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस घटना के संबंधित तथ्यों की रिपोर्ट बनाकर भेजे। - वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed