{"_id":"5cd7264cbdec2207215a3e6f","slug":"11557603916-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! रुतबा आपको इतना प्यारा.. मगर पब्लिक ने क्या बिगाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! रुतबा आपको इतना प्यारा.. मगर पब्लिक ने क्या बिगाड़ा
विज्ञापन
साहब! रुतबा आपको इतना प्यारा.. मगर पब्लिक ने क्या बिगाड़ा
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में नगर आयुक्त और मेयर के बीच जंग चल रही है। शुरुआत सफाई व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त के दस करोड़ रुपये की धनराशि के प्रस्ताव को मेयर की ओर से खारिज कर दिए जाने से हुई थी जो बाकरगंज के मिनी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से होते हुए पोर्टेबल शॉप और अब रजऊ परसपुर में बंद पड़े चार सौ टन कूड़ा निस्तारण की क्षमता वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक पहुंच गई है। नगर निगम में अपना रुतबा कायम रखने की इस लड़ाई दोनों तरफ से वार पर वार हो रहे हैं, लेकिन पब्लिक की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। कोई इलाका पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहा है तो कहीं गंदगी के ढेर साफ नहीं हो रहे हैं। साहबों का पूरा फोकस पर अपनी जंग पर है लिहाजा उन पर पहुंचने वाली शिकायतों पर भी कुछ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम के अफसर पब्लिक के बीच पार्षदों की बेइज्जती करा रहे हैं। शहर की जनता परेशान है, कहीं गंदा पानी आ रहा है तो कहीं सीवर लाइन चोक है। मैंने नगर आयुक्त से कहा है कि बाकरगंज का प्लांट बंद कराएं या रजऊ का चलाएं लेकिन इससे पहले जनता को साफ पेयजल तो उपलब्ध कराएं। - अतुल कपूर, उपसभापति, नगर निगम
मेरे संज्ञान में पहली बार आया है। अगर नीचे के अधिकारियों ने बात नहीं सुनी तो पार्षद को मुझे बताना चाहिए। फिलहाल यह मामला एई जलकल को देखने को कहा गया है। अगर काम नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। बाकी, वह नेता हैं कुछ भी बोल सकते हैं। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
कोई प्लांट चलाइए या बंद कराइए मगर पब्लिक को सीवर का पानी न पिलाइए
बरेली। बिहारीपुर कहरवान में करीब साल भर से टोंटियों में सीवर का पानी आने की समस्या झेल रहे लोगों ने शनिवार को इलाके के पार्षद और उपसभापति अतुल कपूर को घेरकर जमकर लानत मलामत की। अतुल कपूर ने इसके बाद सीधे नगर आयुक्त को व्हाट्सएप मेसेज किया लेकिन इसमें सियासी तड़का लगाने से नहीं चूके। लिखा- चाहे बाकरगंज का प्लांट बंद कराइए या रजऊ का शुरू कराइए, लेकिन पहले जनता को साफ पानी उपलब्ध करा दीजिए। अक्सर गाड़ी में घूमते दिखने वाले अतुल कपूर ने यह भी लिखा, आप एसी से बाहर निकलने को तैयार हों मैं बाइक लेकर आ जाता हूं, आप खुद देख लें कि पब्लिक किस कदर परेशान है। बिहारीपुर कहरवान में करीब साल भर से पाइप लाइन में लीकेज होने से टोंटियों में नाली और सीवर का पानी आ रहा है। परेशान लोगों ने कई बार शिकायतें कीं लेकिन कभी पार्षद ने नहीं सुनी तो कभी निगम के अफसरों ने। शनिवार को इलाके के लोगों ने अतुल कपूर को घेर लिया और अपने घरों से गंदे पानी की बाल्टियां उठा लाए। अतुल ने इसके बाद वहीं से नगर आयुक्त को सियासी रंग में रंगकर एक व्हाट्सएप मेसेज किया। इसमें बाकरगंज और रजऊ के भी प्लांट का जिक्र करते हुए साफ पानी दिलाने की मांग की, हालांकि अतुल कपूर के इस तंज से काफी हद तक यह भी तय हो गया कि नगर आयुक्त इस मेसेज पर उनकी सुनने वाले नहीं हैं। हालांकि उन्होंने जलकल विभाग के जेई को भी फोन पर समस्या की जानकारी दी। बता दें कि शुक्रवार को नगर आयुक्त ने मेयर उमेश गौतम की दुखती रग छेड़ते हुए रजऊ परसपुर में बंद पड़े सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को शुरू कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
जीएम जलकल ने मेयर की भी नहीं सुनी
बिहारीपुर कहरवान में पानी की समस्या साल भर से ज्यादा समय से बनी हुई है जबकि नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. की तैनाती यहां फरवरी में हुई थी। जाहिर है कि समस्या के समाधान के लिए पहले भी कुछ नहीं हुआ। हालांकि अतुल कपूर ने बताया 16 अप्रैल को उन्होंने यही समस्या जलकल विभाग के जेई पीसी आर्य को व्हाट्सएप पर भेजी थी। इसके बाद 26 अप्रैल को उन्होंने मेयर उमेश गौतम से शिकायत की तो उन्होंने भी जीएम जलकल को कार्रवाई के लिए लिखा मगर समस्या फिर भी खत्म नहीं हुई। उनका कहना है कि इससे पहले भी वह कई बार शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के अफसर पब्लिक के बीच पार्षदों की बेइज्जती करा रहे हैं। शहर की जनता परेशान है, कहीं गंदा पानी आ रहा है तो कहीं सीवर लाइन चोक है। मैंने नगर आयुक्त से कहा है कि बाकरगंज का प्लांट बंद कराएं या रजऊ का चलाएं लेकिन इससे पहले जनता को साफ पेयजल तो उपलब्ध कराएं। - अतुल कपूर, उपसभापति, नगर निगम
मेरे संज्ञान में पहली बार आया है। अगर नीचे के अधिकारियों ने बात नहीं सुनी तो पार्षद को मुझे बताना चाहिए। फिलहाल यह मामला एई जलकल को देखने को कहा गया है। अगर काम नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। बाकी, वह नेता हैं कुछ भी बोल सकते हैं। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त