{"_id":"5cd32d21bdec2207786b8c75","slug":"11557343521-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेट फीस के साथ दे सकेंगे छूटी हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेट फीस के साथ दे सकेंगे छूटी हुई परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2019 में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में मौखिक एवं लिखित परीक्षा से छूटे छात्र-छात्राओं को एक मौका देने का निर्णय लिया है।
यह छात्र 20 मई तक प्रति प्रयोगात्मक परीक्षा 1250 रुपये अदा करके विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद 22 मई तक उसकी प्रति महाविद्यालय में जमा करनी होगी। महाविद्यालय यह आवेदन 24 मई तक विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। परीक्षा के लिए संभावित तिथि छह जून निर्धारित की गई है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया इसके लिए बरेली जिले में बरेली कॉलेज, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय और मुरादाबाद में हिंदू कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ब्यूरो