{"_id":"5cd09834bdec22077441349c","slug":"11557174324-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बेटियों ने दिखाया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बेटियों ने दिखाया कमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। छात्रों की अपेक्षा छात्राओं का परीक्षा परिणाम तो अक्सर अच्छा आता है, लेकिन इस बार जिले के टॉप थ्री टॉपर्स की सूची से लड़कों का पत्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। वहीं, स्कूलों की टॉप टेन सूची में भी छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने ज्यादा जगह हासिल की हैं।
जिले में इस बार नंबर वन पर एक, नंबर टू पर दो और नंबर थ्री पर तीन छात्राओं ने कब्जा जमाया है। पिछले साल दसवीं में दो टॉपर थे। जिसमें एक छात्र और एक छात्रा थी। दूसरे स्थान पर भी एक छात्र और एक छात्रा रही थी। तीसरे स्थान पर दो छात्र और दो छात्राएं रही थीं। मगर इस बार इस सूची में छात्रों को कोई जगह नहीं मिली हैं। बीबीएल अलखनाथ की टॉप टेन सूची में छात्राओं की संख्या आठ, बीबीएल पीलीभीत रोड में आठ है। डीपीएस की टॉप टेन में पांच, विद्या भवन में छह, माधवराव सिंधिया में नौ, आर्मी पब्लिक स्कूल में छह, महर्षि विद्या मंदिर की टॉप थ्री में दो, जीआरएम की टॉप थ्री में दो, जिंगल बेल्स की टॉप टेन में पांच छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा सेंट फ्रांसिस की टॉप फाइव में तीन और केवी एनईआर की टॉप फाइव में भी दो छात्राओं ने जगह बनाई है। अधिकांश स्कूलों की टॉपर भी छात्राएं ही हैं।