{"_id":"5c8bf219bdec226dae668fde","slug":"11552675353-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर वितरोई मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पिकअप और सवारियों से ओवरलोडेड मैजिक गाड़ी आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार 14 लोग घायल हो गए।
मैजिक गाड़ी कस्बे से सवारियां लेकर गई थी। पिकअप में दवाओं के डिब्बे लोड थे जो आगरा से बरेली में अनलोड होने थे। मैजिक गाड़ी सड़क किनारे खंदी में गिरकर पलटी तो अधिकतर सवारियां उसके नीचे ही दब गईं। दोनों वाहनों की भिड़ंत की आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण भी दौड़कर आ गए। घायलों को बाहर निकालने में लोगों के साथ पुलिस को करीब आधा घंटा लगा। तब तक मैजिक में आगे की सीट पर बैठीं सवारियों में दो महिलाओं की मौके ही मौत हो चुकी थी। इनमें से एक महिला की देर शाम शिनाख्त नझियाई मोहल्ले की रहने वाली नारायनी (60) के रूप में हुई। वह कछला घाट पर गंगा स्नान को गईं थीं। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उनके पुत्र तेजपाल ने खोजबीन शुरू की। दूसरी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक टिंकू (24) तिलियाखाता गांव का है। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि टिंकू को घायल हालत में बरेली रेफर किया गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।
घायल पिकअप चालक की मानें तो उसके वाहन का पीछा एआरटीओ की कार कर रही थी। इस कारण उसने पकड़े जाने के डर से वाहन की रफ्तार बढ़ा दी।