फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हजरत हबीब शाह मियां का उर्स शुरू, सजी मुशायरे की महफिल

हजरत हबीब शाह मियां का उर्स शुरू, सजी मुशायरे की महफिल

Wed, 13 Mar 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
हजरत हबीब शाह मियां का उर्स शुरू, सजी मुशायरे की महफिल
बरेली। श्यामगंज स्थित दरगाह पर हजरत हबीब शाह मियां के तीन रोजा उर्स का आज से आगाज हो गया है। कुल की रस्म 14 मार्च को अदा की जाएगी।
विज्ञापन

उर्स के पहले रोज मंगलवार को तिलावते कुरान से तकरीब का आगाज हुआ। दिन भर हाजरी और गुलपोशी का सिलसिला चला। रात में आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती में मुशायरा आयोजित किया गया। जो डा. अखलाक हरगामी की सदारत में संपन्न हुआ। इस महफिल में लखनऊ के वसीम जहांगीराबादी, इटावा के सलीम इटावी, दानिश बदायूंनी, दिल्ली के लाल वारसी, अंकित श्रीवास्तव सहित जयपुर, संभल, शीशगढ़ आदि के शोअरा इसकराम ने कलाम पेश किए। संयोजन शायरा साक्षी भारती ‘तन्हा’ का रहा। निजामत शकील बरेलवी ने की। प्रवक्ता तारिक सईद ने बताया कि बुधवार को तकरीरी जलसा रात 9 बजे से होगा। आखिरी रोज शाम 5:45 बजे कुल शरीफ के बाद दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की दुआ के साथ उर्स का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed