फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आठ नगर निकायों को बना दिया ‘दुकान’, न हाउस टैक्स लगाया न बनाया बायलॉज

आठ नगर निकायों को बना दिया ‘दुकान’, न हाउस टैक्स लगाया न बनाया बायलॉज

Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
आठ नगर निकायों को बना दिया ‘दुकान’, न हाउस टैक्स लगाया न बनाया बायलॉज
बरेली। मंडल में आठ नगरीय निकायों को वहां के प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अपने घर की ‘दुकान’ बना दिया है। न तो यहां कोई बायलॉज है और ही सुविधाओं के बदले कोई टैक्स वसूला जाता है। इसके चलते सरकार को हर साल करोड़ों रुपये का चूना लग रहा है। बुधवार को कमिश्नरी में नगरीय वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड की बैठक में यह खुलासा हुआ। इस पर शासन से आए अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए सभी व्यवस्थाएं शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का नगरीय वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राकेश गर्ग और रणवीर प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। अध्यक्ष राकेश गर्ग ने संपत्ति कर, जल कर समेत अन्य करों की वसूली, संपत्ति कर क्षमता निर्धारण पर विचार विमर्श किया। प्रति व्यक्ति भवन कर से आय एवं निकाय के स्वामित्व की संपत्तियों से आय पर समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निकायों में वही कार्य किये जाएं, जिनसे जनता को लाभ मिले। नगरीय निकाय की संपत्तियों की पूर्ण जानकारी होने के साथ-साथ ही उनका रिकार्ड तैयार करने के भी निर्देश दिए। लेखा व्यवस्था पर भी उन्होंने असंतोष जताया। टैक्स वसूली के लिए उन्होंने सालाना के बजाय मासिक लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। साथ ही टैक्स वसूली में तेजी लाने को कहा। यूपी सिंह ने प्रदेश में शहरीकरण, तीव्र शहरीकरण का प्रभाव, नगर पालिकाओं की आय के स्रोत बढ़ाने आदि की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विशेषज्ञ आरएन पाल, सदस्य शिवशंकर सिंह, शंकर सिंह, ओएन सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार, नगर आयुक्त शाहजहांपुर विद्याशंकर, अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह एवं मंडल के अधिशासी अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इन निकायों में सबकुछ भगवान भरोसे
नगरीय वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड की समीक्षा के दौरान सामने आया कि बरेली में धौराटांडा, बदायूं में बिसौली, कछला, वजीरगंज, सखानू, रुदायन, इस्लामनगर और शाहजहांपुर में कटरा ऐसे नगर निकाय हैं, जहां हाउस टैक्स ही नहीं लिया जा रहा है। इसके अलावा इन नगर निकायों का कोई बायलॉज भी नहीं है। इस पर शासन से आए अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र सबकुछ दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed