फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब 26 तक आसमान साफ, खिलेगी चटक धूप

अब 26 तक आसमान साफ, खिलेगी चटक धूप

Fri, 22 Feb 2019 12:44 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
अब 26 तक आसमान साफ, खिलेगी चटक धूप
अब 26 तक आसमान साफ, खिलेगी चटक धूप - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तय समय से 18 घंटे पहले ही खत्म हो गया। दिन में चटक धूप खिलने से सर्दी का प्रकोप कम रहा। अब कम से कम 26 फरवरी तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। चटक धूप खिलेगी। तापमान बढ़ने से गर्म कपड़े पहनने पर उमस और गर्मी महसूस होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह से ही चटक धूप खिली। मगर, उत्तर-पूरब दिशा से हवा चलने से धूप की तीव्रता दोपहर तक कम रही। मगर, दोपहर बाद धूप की तीव्रता बढ़ते ही सर्दी के कपड़े पहनने पर उमस और गर्मी महसूस हुई। बीच में सूर्य थोड़ी बहुत देर के लिए बादलों की ओट में छुपे, लेकिन धूप खिलने से उसका कुछ खास असर नहीं दिखा। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अनुमान से करीब 18 घंटे पहले खत्म हो गया, जबकि इसका असर शुक्रवार दोपहर तक रहने का अनुमान था। अब 26 फरवरी तक आसमान साफ रहेगी। दिन में चटक धूप खिलेगी। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने पर मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप एक या दो दिन तक रह सकता है। मगर, इस दौरान बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। 26 फरवरी को दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ नौवीं बार उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। तब मौसम का रुख एक बार फिर से बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed