फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भारत में बन रहे कृत्रिम अंग सस्ते और बेहतर

भारत में बन रहे कृत्रिम अंग सस्ते और बेहतर

Mon, 18 Feb 2019 01:12 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
भारत में बन रहे कृत्रिम अंग सस्ते और बेहतर
बरेली। यूपी आर्थोकॉन के तीसरे दिन साइंटिफिक सेशन के बाद विदाई समारोह आयोजित हुआ। शुरुआत दिल्ली के ऑर्थोपेडिक डॉ. मैथ्यू वर्गिस ने पैरों और रीढ़ की हड्डी में चोट की वजह से आई विकलांगता की जानकारी देकर की। बताया कि कृत्रिम अंग अब भारत में भी बनाए जा रहे हैं, जो विदेशी उत्पादों से काफी सस्ते हैं।
विज्ञापन

मुंबई के डॉ. राम चड्डा और डॉ. विशाल कुंडनानी ने ‘कम्युनिकेशन स्किल्स एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट’ की बारीकियां बताई। चंडीगढ़ के डॉ. रमेश सेन ने जांघ की हड्डी के ऊपरी सिरे में हुए संक्रमण ‘नेक्रोसिस’ को ठीक करने की जानकारी दी। गाजियाबाद के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र सिंह ने एड़ी की हड्डी में आई चोट और उसे ठीक करने के बारे में बताया। गोरखपुर के डॉ. आरए अग्रवाल ने पुरानी और जुड़ने में असमर्थ हड्डियों को ठीक करने पर प्रजेंटेशन दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने इलाज की नई तकनीक पर विचार साझा किए। मरीजों के हित के लिए शोध बढ़ाने का संकल्प लिया। विदाई समारोह में उप्र ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. जमाल अशरफ को एसोसिएशन का कार्यभार सौंपा। सेक्रेटरी डॉ. विनोद पागरानी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed