फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मोदी कहते हैं दिन-रात काम करूंगा..नए नगर आयुक्त पांच बजे बाद बंद चाहें दफ्तर

मोदी कहते हैं दिन-रात काम करूंगा..नए नगर आयुक्त पांच बजे बाद बंद चाहें दफ्तर

Mon, 18 Feb 2019 01:12 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
मोदी कहते हैं दिन-रात काम करूंगा..नए नगर आयुक्त पांच बजे बाद बंद चाहें दफ्तर
बरेली। नवनियुक्त नगर आयुक्त आईएएस सैमुअल पॉल एन. शनिवार रात करीब दो बजे बरेली पहुंच गए। रविवार सुबह चीफ इंजीनियर एसके अंबेडकर के साथ नगर निगम पहुंचे। वहां कुछ कर्मचारियों को मौजूद देख पहले तो रविवार को आने का कारण पूछा, फिर निर्देश भी जारी कर दिया कि अब अवकाश के दिन निगम नहीं खुलेेगा न शाम पांच बजे के बाद ऑफिस में काम होगा। नगर निगम में दिन-रात काम करने वाले कर्मचारी यह सुनकर हैरत में आ गए। चर्चा भी शुरू हो गई कि मेयर उमेश गौतम और पूर्व नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव तो उनसे कहते थे कि जब प्रधानमंत्री रात में काम कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं।
विज्ञापन

रविवार सुबह नगर आयुक्त ने निगम में अपने कार्यालय और परिसर का निरीक्षण कर नए भवन का काम देखा। कार्यालय में बैठने की व्यवस्था बदलने के साथ महात्मा गांधी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भीमराव अंबेडकर के चित्र बराबर साइज में लगाने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि न अवकाश में निगम खुलेगा और न शाम पांच बजे के बाद। बता दें कि पूर्व नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव के समय में देर रात तक नगर निगम के कार्यालय खुले रहते थे। कई बार तो वह रविवार को भी निगम पहुंच जाते थे। परिसर में भ्रमण के दौरान निर्माण विभाग कार्यालय के पास गंदगी देख सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद वह चीफ इंजीनियर के साथ शहर में निरीक्षण को निकल गए। गांधी उद्यान से पीलीभीत बाईपास होते हुए हवाईअड्डा से घूमकर डेलापीर तालाब पहुंचे। वहां से डीडीपुरम होकर इंदिरा मार्केट पहुंचे। वहां पोर्टेबल शॉप और मॉडर्न टायलेट का निरीक्षण किया। इसके बाद मेयर उमेश गौतम से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed