फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नमन कर नेताजी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

नमन कर नेताजी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Thu, 24 Jan 2019 01:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
नमन कर नेताजी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
बरेली। आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस की 122वीं जयंती पर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रम आायोजित कर उन्हें नमन किया। अखिल भारतीय सुभाषवादी बौद्धिक मंच ने गांधीपुरम स्थित कार्यालय पर गोष्ठी की। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुमन कुमार जैन ने कहा सुभाषचंद्र बोस के बारे में जानकारी दी और सरकार से उनके जीवित होने के बाबत दस्तावेज की मांग की। यहां जिलाध्यक्ष सौरभ जैन, महामंत्री मोहन भट्ट आदि मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार की ओर से कचहरी स्थित बड़ा वकालतखाना परिसर में विचारगोष्ठी हुई। पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना ने नेताजी का जीवन परिचय बताया। सर्वजन समाज सहयोग समिति राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां सौरभ शर्मा, पवन सक्सेना आदि मौजूद रहे। नवभारत जनकल्याण समिति की ओर से जसौली स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्ष भारत मूलचंदानी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। ह्यूूमन राइट्स प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार सक्सेना ने नेताजी की जीवनी बताई। मुख्य अतिथि बहोरनलाल मौर्य रहे।
विज्ञापन


नेताजी की प्रतिमा का अनावरण
श्री चित्रगुप्त सेवा समिति ने सीआई पार्क में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां लगे रक्तदान शिविर में पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों ने 21 यूनिट रक्तदान किया। यहां शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पार्षद गौरव सक्सेना, नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed