{"_id":"5c438684bdec2273923c107b","slug":"11547929220-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक में उठा सचल दल के खराब व्यवहार का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक में उठा सचल दल के खराब व्यवहार का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शनिवार को अपर शिक्षा निदेशक डॉ. अंजना गोयल ने जेडी डॉ. प्रदीप कुमार व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इस दौरान परीक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर मंथन हुआ और अपर शिक्षा निदेशक ने शासन की मंशा के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्यों ने सचल दल द्वारा खराब बर्ताव करने का मुद्दा उठाते हुए अभद्रता से बात करने के आरोप लगाए।
एमबी इंटर कॉलेज में हुई बैठक में जिले भर के प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया। डॉ. गोयल ने पारदर्शिता और शुचिता के साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्यों ने कहा कि लाइट जाने पर जनरेटर चलाने में थोड़ी देर लगती है। इस दौरान सीसीटीवी बंद हो जाते हैं। इतने पर ही केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। पिछले साल कुछ केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर विरोध भी हुआ था। इस पर जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान सीसीटीवी संचालन जरूरी है। सचल दलों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि बेवजह केंद्र व्यवस्थापकों को परेशान न करें। उन्होंने परीक्षा को लेकर टिप्स भी दिए। कहा कि कॉपियों को संकलन केंद्र तक पहुंचाने में सावधानी बरती जाए। प्रश्नपत्रों के पैकेट तारीखवार लगाए जाएं। अगर गलत तिथि पर पेपर खुला तो केंद्र व्यवस्थापक इसका जिम्मेदार होगा। डीआईओएस डॉ.अचल कुमार मिश्रा ने परीक्षा से जुड़ी जानकारियां दीं।