फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रैक्टर-डनलप खाई में गिरा, एक परिवार के दो लोगों की मौत

ट्रैक्टर-डनलप खाई में गिरा, एक परिवार के दो लोगों की मौत

Fri, 04 Jan 2019 07:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-डनलप खाई में गिरा, एक परिवार के दो लोगों की मौत

विज्ञापन

ट्रैक्टर खाईं में पलटा, चालक समेत दो लोगों की मौत

भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर खाईं में पलट गया, जिससे चालक और उसके परिवार का एक व्यक्ति नीचे दब गए। दोनों लोग रात भर दबे पड़े रहे, लेकिन किसी को हादसे की जानकारी नहीं हुई। सुबह जब लोगों ने खाईं में ट्रैक्टर पलटा देखा तो इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शव बाहर निकाले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए। परिवारवालों के अनुसार किसी वाहन के सामने से आ जाने के कारण दुर्घटना हुई है।
हादसा थाना मितौली क्षेत्र में हुआ। थाना नीमगांव के गांव जम्हौरा निवासी राजेश पांडेय (40) अपनी माता जगरानी की पर्ची का गन्ना ट्रैक्टर में डनलप जोड़कर कुंभी चीनी मिल ले गए थे। उनके साथ परिवार के ही सर्वेश कुमार पांडे (34) भी थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे उनकी पर्ची की तौल हो चुकी थी। मितौली पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर में लाइट की दिक्कत पहले से ही थी। जिसकी वजह से रात करीब 11 बजे मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर वापस लौटते समय भीखमपुर कस्बे के पहले ही नरवा पुलिया के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर मय डनलप के बाईं ओर करीब आठ फुट गहरी खाईं में जा गिरा। ट्रैक्टर पलटने से सर्वेश और राजेश दोनों दब गए। रात भर दोनों दबे पड़े रहे। हादसे की किसी को कोई खबर नहीं लगी। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने दबे हुए शवों को ग्रामीणों की सहायता से ट्रैक्टर और डनलप के नीचे से बाहर निकलवाया। परिवार वालों ने सामने से आ रहे किसी वाहन की तेज लाइट लगने से ट्रैक्टर के खाई में पलटने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की लाइटों में पहले ही कुछ दिक्कत होने की बात सामने आई है। परिवार वाले संभावना जता रहे हैं कि अचानक सामने से कोई वाहन तेज रफ्तार आ गया, जिससे हादसा हुआ। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुनीत कुमार एसओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed