{"_id":"5c0430d0bdec2241885d4ecb","slug":"11543778512-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की अगुवाई में निकली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की अगुवाई में निकली पदयात्रा
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली जा रही पदयात्रा का नेतृत्व दूसरे दिन प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और बरेली प्रभारी पुरुषोत्तम खंडलेवाल ने किया। सुरेश शर्मा नगर से सुबह साढ़े सात बजे पदयात्रा प्रारंभ हुई, जो विभिन्न गली-मोहल्लों में गईं। नुक्कड़ सभाएं कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जनता की समस्याएं भी सुनीं और उनको प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, सामूहिक विवाह, अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी पात्र को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला है तो वह भाजपा कार्यालय आकर संपर्क करे। उसे हरहाल में लाभ दिलाया जाएगा। पदयात्रा जाटवपुरा, गंगापुर समेत शहर के विभिन्न इलाकों में गई। यात्रा में उमेश कठेरिया, देवेंद्र जोशी, प्रेमशंकर राठौर, शोभाराम, छेदालाल, योगेश बंटी, मोहित कपूर, राजीव कश्यप, होरीलाल राठौर आदि शामिल थे। उधर, सीबीगंज में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल की अगुवाई में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी आदि ने गोविंदापुर में जनसंपर्क किया।