{"_id":"5c042ff5bdec2241a322fe1f","slug":"11543778293-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा बोलीं- ‘थैंक्स बरेली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका चोपड़ा बोलीं- ‘थैंक्स बरेली’
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मिस वर्ल्ड रहीं बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और अमरीकी सिंगर निक जोनस सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो गए। जोधपुर में रविवार देर शाम हिंदू रीति रिवाजों से विवाह की रस्में संपन्न हुईं। इस मौके पर प्रियंका बरेली से मिले प्रेम से भावुक हो गईं और उन्होंने कहा, ‘थैंक्स बरेली’। उनकी मां मधु चोपड़ा ने भी बरेलीवासियों को धन्यवाद कहा। उनका कहना था कि फैंस ने उनकी अनुपस्थिति में उनका घर सजाया। आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटीं। डॉ. मधु ने कहा है कि वह व्यक्तिगत तौर से अपने शुभचिंतकों को आभार व्यक्त करेंगी।
जोधपुर में संपन्न हुए वैवाहिक कार्यक्रम में भले ही बरेली के लोग शामिल नहीं हो सके लेकिन उन्होंने दिल से प्रियंका के घर को सजाया और खुशियां मनाईं। रविवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। डॉ. मधु चोपड़ा ने फोन पर बताया कि उन्हें बरेली से बड़ी तादाद में बधाइयां और शुभकामनाएं मिली हैं। उनका मन था कि बरेली वाला घर भी सजे और रोशनी हो। उनकी यह ख्वाहिश शहरवासियों ने पूरी क र दी। इसके लिए वह सभी शुभचिंतकों की दिल से आभारी हैं। समय मिलने पर वह व्यक्तिगत तौर पर सभी को ‘थैंक्स’ कहेंगी। प्रियंका ने भी बरेलीवासियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘थैंक्स बरेली’।